Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»फिलीपींस में भूकंप से अब तक 72 लोगों की मौत
    दुनिया

    फिलीपींस में भूकंप से अब तक 72 लोगों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मनीला। फिलीपींस में सिबू द्वीप के तट पर मंगलवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मृतकाें में ज्यादातर मध्य विसायास क्षेत्र के निवासी थे जहां भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया।

    रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता वाला यह भूकंप देश में 2013 के बाद से आए सबसे भीषण भूकंपों में से एक है। इससे पहले बोहोल द्वीप पर 7.2 तीव्रता वाले भूकंप में 222 लोगाें की माैत हाे गई थी।

    यह भूकंप समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था जिसके कारण क्षेत्र में जानमाल के भारी नुकसान हुआ। इसके कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इनमें एक 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चर्च भी शामिल है जो स्थानीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता था।

    नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचाें के कारण राहत कार्यों में बाधा पहुंच रही है। टूटी हुई सड़कों और पुलों के कारण बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में असमर्थ हाे रहे हैं जिससे लोगों को खोजने और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे और झटकाे के आने की आशंका हैं।

    इस बीच स्थानीय सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और सेना को बचाव कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनयनतारा बनीं ‘महाशक्ति’, दशहरा पर जारी हुआ ‘मुकुथी अम्मान 2’ का दमदार पोस्टर
    Next Article झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 208 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
    shivam kumar

      Related Posts

      वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की

      January 2, 2026

      जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी

      January 1, 2026

      बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

      December 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोतिहारी में डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की मौत
      • झारखंड हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे एमएस सोनक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव: 8 जनवरी को बड़ी बैठक, इसी महीने हो सकती है तारीखों की घोषणा
      • वर्ष 2025 में नेपाल से 501 विदेशी निष्कासित, सर्वाधिक संख्या चीनी नागरिकों की
      • ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version