Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया
    बिजनेस

    केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल को एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया है। 16वां वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जो केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर सुझाव देता है। वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को जारी की एक अधिसूचना में कहा कि 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई जा रही है। सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 को 16वें वित्त आयोग का गठन किया था। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को इसका चेयरमैन बनाया गया था। इस आयोग को 31 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट देनी थी। 16वां वित्त आयोग मुख्य रूप से 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली 5 साल की अवधि के लिए केंद्र और राज्यों के बीच करों के वितरण पर सिफारिशें करेगा।

    आयोग में चार सदस्य हैं, जिनमें सेवानिवृत्त नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और अर्थशास्त्री मनोज पांडा आयोग के पूर्णकालिक सदस्य हैं, जबकि एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष और आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर अंशकालिक सदस्य हैं। केंद्र और राज्यों के बीच कर हस्तांतरण और राजस्व वृद्धि के उपायों पर सुझाव देने के अलावा, आयोग आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गठित निधियों के संदर्भ में आपदा प्रबंधन पहलों के वित्तपोषण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा भी करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
    Next Article पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

      October 14, 2025

      शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      October 14, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      October 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version