Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका में सरकारी शटडाउन: संघीय कर्मचारियों के वेतन पर संकट, ट्रंप प्रशासन के आदेश से चिंता बढ़ी
    दुनिया

    अमेरिका में सरकारी शटडाउन: संघीय कर्मचारियों के वेतन पर संकट, ट्रंप प्रशासन के आदेश से चिंता बढ़ी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका में सरकारी शटडाउन की मार छुट्टी पर भेजे गए संघीय कर्मचारियों के वेतन पर पड़ सकती है। इस बात के पूरे आसार हैं कि इन कर्मचारियों को पिछला वेतन नहीं मिल पाएगा। व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि वह छुट्टी पर गए संघीय कर्मचारियों को पिछला वेतन देने से इनकार कर सकता है।

    सरकारी शटडाउन से उत्पन्न हालात पर अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख समाचार माध्यमों में चर्चा की गई है। ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन नेताओं और डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में पारित कानून के विपरीत होगा। व्हाइट हाउस ने कहा है कि छुट्टी पर भेजे गए संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के आसार हैं।

    ओवल ऑफिस में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रशासन को सबकी चिंता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देखभाल के लायक नहीं हैं। एक्सियोस ने व्हाइट हाउस के कड़े रुख की सबसे पहले सूचना दी। इसके बाद राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई। व्हाइट हाउस और प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया है। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स ने बहुत से लोगों को जोखिम और संकट में डाल दिया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 35 दिनों से ज्यादा समय तक चले शटडाउन के बाद एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षरित किया था। यह आदेश पिछले वेतन की गारंटी प्रदान करता है। मगर ताजा रुख ने छुट्टी पर चल रहे 7,50,000 संघीय कर्मचारियों के सामने वेतन का संकट खड़ा कर दिया है।

    स्पीकर माइक जॉनसन का कहना है कि उन्होंने पिछले वेतन की गारंटी देने वाले 2019 के कानून के लिए मतदान किया था। जॉनसन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि व्हाइट हाउस के ताजा आदेश पर बहस होगी। उम्मीद है कि छुट्टी पर गए कर्मचारियों को पिछला वेतन मिल जाएगा। कुछ कानूनी विश्लेषकों का मानना ​​है कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। डेमोक्रेट्स को इस पर तत्काल कठोर फैसला लेना चाहिए।

    इस बीच व्हाइट हाउस ने 2024 के चुनाव में ट्रंप के खिलाफ मतदान करने वाले राज्यों कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के लिए ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण को निलंबित कर दिया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि शटडाउन से संबंधित किसी भी नौकरी में कटौती के लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार होंगे।

    सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि सरकारी शटडाउन के दौरान छुट्टी पर भेजे गए कुछ संघीय कर्मचारियों को काम पर लौटने के बाद भी पिछला वेतन नहीं मिलेगा। व्हाइट हाउस के एक मसौदा ज्ञापन में साफ किया गया है कि अवैतनिक अवकाश पर भेजे गए संघीय कर्मचारियों को पिछला वेतन मिलने की गारंटी नहीं है। इस संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस को विशेष रूप से उस धनराशि का विनियोजन करना चाहिए।

    मंगलवार दोपहर व्हाइट हाउस में जब ट्रम्प से उन कर्मचारियों के बकाया वेतन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं कहूँगा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं।”

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय उड्डयन प्रशासन ने कर्मचारियों की कमी के कारण नैशविले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली उड़ानों पर मंगलवार रात कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। हवाई अड्डे पर पूर्वी समयानुसार रात एक बजे तक उड़ानों को रोकने की जानकारी दी गई है।

    कर्मचारियों की कमी का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन परिवहन सचिव सीन डफी ने सोमवार को कहा कि शटडाउन की शुरुआत के बाद से यातायात नियंत्रकों की संख्या में वृद्धि हुई है पर उन्होंने बीमार होने की सूचना दी है।

    उड़ानों में देरी की एक वजह यह भी रही कि नैशविले में मंगलवार दोपहर तेज आंधी-तूफान आया। भारी बारिश हुई। 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और दृश्यता तीन मील तक कम रही। फ्लाइट अवेयर वेबसाइट के अनुसार, नैशविले से लगभग 244 उड़ानें देरी से गुजरीं। वेतन के मौजूदा संकट पर कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है। अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने पिछले महीने जारी शटडाउन दिशा-निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा था कि छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को पिछला भुगतान किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, छठे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कारोबार
    Next Article मुंबई में सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
    shivam kumar

      Related Posts

      खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी

      June 19, 2026

      अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत

      June 16, 2026

      नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version