Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»साइबर कैफे संचालक की गोली मार कर हत्या
    राज्य

    साइबर कैफे संचालक की गोली मार कर हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियो ने साइबर कैफे संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरमीत मठवा टोला निवासी हीरालाल राम के पुत्र अनिल कुमार (25) के रूप में हुई है। उसका शव उसके घर से 3 किलोमीटर दूर सपही टोला स्थित खेत में मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।परिजनों के अनुसार,अनिल को किसी ने फोन कर बुलाया था,मृतक के बड़े भाई नागेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अनिल ने उन्हें फोन कर भाभी की दवा लाने के लिए कहा था। इसके बाद शाम 7:30 बजे किसी अन्य व्यक्ति का फोन आने पर अनिल गांव के एक लड़के को साथ चलने के लिए बोला, लेकिन वह लड़का खाना खाने की बात कहकर रुक गया।

    इसके बाद अनिल अकेले ही चला गया। देर रात तक घर नही लौटने पर अनिल की पत्नी ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह परिजनों को अनिल के ही नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने अनिल को खून से लथपथ पाया।घटनास्थल पर अनिल का मोबाइल और आधार कार्ड से पैसे निकालने वाली मशीन मिली, लेकिन उसकी पल्सर बाइक गायब थी। परिजनो ने बताया कि मृतक अनिल की शादी एक साल पहले तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में हुई थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनो के अनुसार अनिल एक संघर्षशील लड़का था,वह छोटी सी गुमटी में साइबर कैफे चलाता था और आधार कार्ड के माध्यम से लोगो के पैसे निकालने का काम करता था।

    घोड़ासहन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ, परिजन के तरफ से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।फिलहाल घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है।जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है,जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
    Next Article अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025

      फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा

      November 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version