Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
    Jharkhand Top News

    घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जिले की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरे उफान पर आ गई, जब घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। घाटशिला अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने औपचारिक रूप से पर्चा भरा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी जोश में सराबोर हो गया।

    नामांकन के दौरान राज्य और क्षेत्रीय राजनीति के कई दिग्गज नेता बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एकजुट नजर आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे। नेताओं ने एक स्वर में दावा किया कि इस बार घाटशिला की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

    उल्लेखनीय है कि घाटशिला विधानसभा सीट पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के कारण खाली हुई है। भाजपा ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। दिलचस्प बात यह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी इस बार रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में मुकाबला सोरेन बनाम सोरेन हो गया है, जिससे यह उपचुनाव राज्य की राजनीति का केंद्र बन गया है।

    नामांकन दाखिल करने के बाद बाबूलाल सोरेन ने मीडिया से कहा कि जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से पूरी तरह निराश है और इस उपचुनाव में घाटशिला की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए वे लगातार संघर्ष करते आए हैं और जनता अब बदलाव चाहती है।

    घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने जहां संगठन की पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं झामुमो अपने परंपरागत वोट बैंक को बचाने की कोशिश में जुटा है। दोनों दलों के बीच यह मुकाबला न सिर्फ स्थानीय, बल्कि राज्यस्तरीय सियासी संदेश देने वाला साबित हो सकता है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर में दो साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद
    Next Article घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version