Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अपनों के लिए धड़का इजराइल का दिल
    दुनिया

    अपनों के लिए धड़का इजराइल का दिल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव। इजराइल और हमास के बीच एक और युद्धविराम होने की सूचना से बंधकों के परिवार ही नहीं राजनीतिक दल बेहद उत्साहित हैं। बंधकों के परिवारों का दिल तेजी धड़क उठा है। लोग जल्द से जल्द अपने प्रियजनों को देखने के लिए बेताब हैं। इजराइल की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और नेता हमास के साथ हुए इस समझौते से खुश है।

    सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा कि इस समय इजराइल का दिल बंधकों और उनके परिवारों के साथ एक होकर धड़क रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए एक्स पर लिखा, ” भविष्यवक्ता यिर्मयाह ने कहा था कि वे दुश्मन के देश से लौट जाएंगे और बच्चे अपनी सीमाओं पर लौट जाएंगे।”

    रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने इस समझौते को बहुत बड़ा आशीर्वाद बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। उन्होंने इस समझौते को संभव बनाने वाले नेतृत्व और इजराइली रक्षा बलों के सैनिकों को भी धन्यवाद दिया।

    कैट्ज ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं बंधकों के परिवारों को उनके प्रियजनों, जिनमें आईडीएफ के सैनिक और शहीद सैनिक भी शामिल हैं, की अपेक्षित घर वापसी के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है और उत्साहित है।”

    विपक्षी नेता यायर लैपिड ने लिखा, “हम अपने बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धन्यवाद ट्रंप!” पूर्व रक्षामंत्री बेनी गैंट्ज़ ने लिखा, “हमारे सभी अपहृत लोगों को वापस लाने की योजना के लिए बधाई। हमारी संवेदनाएं उन 48 परिवारों के साथ हैं और हम उन सभी की वापसी की आशा और प्रार्थना करते हैं। जीवित लोग अपने प्रियजनों के पास लौटें।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने कहा-इजराइल और हमास ने मानी बात, गाजा में शांति को तैयार, दोनों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर
    Next Article ट्रंप ने कहा-अमेरिकी टैरिफ शांति समझौतों में मददगार
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रीलंकाई नौसेना ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, तमिलनाडु के मछुआरा समुदाय में दहशत

      October 9, 2025

      नेपाल : संसद भंग और वर्तमान सरकार की वैधानिकता को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

      October 9, 2025

      रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर शानदार स्वागत

      October 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को डीएम ने हटाया
      • सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी मांग के अनुरूप फैसला दिया: सरयू राय
      • अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
      • आर्कटिक ओपन: लक्ष्य सेन बाहर, मन्नेपल्ली ने भारतीय उम्मीदें बरकरार रखीं
      • मनरेगा कर्मचारी संघ ने स्थायीकरण को लेकर डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version