Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण
    Jharkhand Top News

    विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में गुरुवार को डॉ. स्वर्ण प्रमा कीर्ति की पुस्तक “जनजातीय भोजपुरी लोक कथाओं का सांस्कृतिक महत्व” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

    इस पुस्तक में जनजातीय एवं भोजपुरी लोक परंपरा, संस्कृति, धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है। पुस्तक में जनजातीय समाज की जीवन शैली, आस्थाएं, लोकगीत, लोककथाएं, लोकनृत्य और रीति-रिवाजों के माध्यम से भोजपुरी लोकसंस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। उन्होंने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि डॉ. स्वर्ण प्रमा कीर्ति की यह पुस्तक भारतीय जनजीवन की विविधता और लोक परंपराओं की आत्मा को समझने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जब लोक संस्कृति धीरे-धीरे विस्मृत हो रही है, ऐसे में यह कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर साबित होगी।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा. मुदिता चंद्रा, सुनीता मूर्मू, तथा गोपी किशोर सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से लोककथाओं के जरिए समाज के मूल स्वरूप, उसकी आस्था, संघर्ष और संवेदनाओं को समझने में सहायता मिलेगी।

    वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी लोक संस्कृति में जनजातीय तत्वों का गहरा प्रभाव रहा है और यह पुस्तक उस सेतु का काम करती है जो दोनों समुदायों के सांस्कृतिक संबंधों को जोड़ती है।

    लेखिका डॉ. स्वर्ण प्रमा कीर्ति ने कहा कि इस पुस्तक की प्रेरणा उन्हें अपने बचपन में सुनी गई लोककथाओं और जनजातीय समुदायों से मिले अनुभवों से मिली। उन्होंने कहा कि भोजपुरी और जनजातीय लोक परंपराओं में जीवन का उत्सव, संघर्ष और प्रकृति के प्रति गहरी संवेदना झलकती है।

    कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षाविद, साहित्यकार, शोधार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
    Next Article मंत्री ने सडक निर्माण कार्य का किया शिलान्यास कहा, हेमंत सरकार कर रही काम
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने इप्सोवा मेला का किया उद्घाटन

      October 16, 2025

      झारखंड एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सिटी डीएसपी का रीडर 25000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      October 16, 2025

      हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे गर्व की प्रतीक है हिन्दी : निलेंदु

      October 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की बढ़ती स्वदेशी शक्ति का ज्वलंत प्रमाण है : राजनाथ सिंह
      • देशभर में कृषि विज्ञान केन्द्रों के नेटवर्क का विस्तार करना आवश्यकः शिवराज सिंह
      • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से कर रहा आधुनिकीकरण : रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह
      • बिहार विस चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
      • मुख्यमंत्री ने इप्सोवा मेला का किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version