Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी
    देश

    हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे उद्योग को खत्म कर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही है। कहा कि हमारा सपना है कि अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने। उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है। यही नहीं एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण बिहार में सही शिक्षा नहीं मिलती। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो जाती है। बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहेंगे।

    लाेकसभा सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। हम आज भी देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है। आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे, और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।

    राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है। यही सच्चाई है, आज मुझे जितने युवा मिलते हैं बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया। रोजगार के लिए क्या किया है। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं।

    राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा की थी। बिहार में साथ-साथ घूमे थे, यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला। अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा, मैं इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं।

    राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। यह भाजपा और राजग सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है। हमने तो सदन में पीएम मोदी से कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे
    Next Article भारत और नेपाल के बीच 400 केवी बिजली परियोजनाओं को लेकर समझौता
    shivam kumar

      Related Posts

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version