Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी का 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री एकता नगर में 1,140 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ-सरदार पटेल की जयंती पर 150 रु. का स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगे
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

    प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को एकता नगर, केवड़िया पहुंचेंगे, जहां वे ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे और करीब 1,140 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाना और पर्यावरण के अनुकूल पहलों को सशक्त करना है।

    शाम को प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय (राजपीपला), हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (फेज-1), वामन वृक्ष वाटिका, सप्तपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल, ई-बस चार्जिंग डिपो और 25 इलेक्ट्रिक बसें, नर्मदा घाट एक्सटेंशन और स्मार्ट बस स्टॉप्स (फेज-2) जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह म्यूजियम ऑफ रॉयल किंग्डम्स ऑफ इंडिया, वीर बालक उद्यान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट और ट्रैवलेटर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।

    प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे।

    इस वर्ष की एकता दिवस परेड में एकता में विविधता विषय पर आधारित 10 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां होंगी। कार्यक्रम में 900 कलाकार भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत करेंगे।

    प्रधानमंत्री इसके बाद आरंभ 7.0 कार्यक्रम के समापन अवसर पर 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं से भी बातचीत करेंगे। इस बार आरंभ का विषय रीइमेजिनिंग गवर्नेंस रखा गया है। इस कोर्स में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के कुल 660 प्रशिक्षु शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलाकाता में इडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के घर से 1.20 करोड़ नकदी जब्त
    Next Article हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी
    shivam kumar

      Related Posts

      कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर

      June 19, 2026

      ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी

      June 19, 2026

      बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version