Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»साप्ताहिक समीक्षा : लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
    बिजनेस

    साप्ताहिक समीक्षा : लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पिछले 4 महीने में शेयर बाजार की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त
    नई दिल्ली। शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ। इस सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,451.37 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 83,952.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर 424.50 अंक यानी 1.67 प्रतिशत उछल कर 25,709.85 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया।

    शेयर बाजार के मजबूत होने में घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी, विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदार के तौर पर बाजार में वापसी, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती करने का संकेत दिए जाने को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसी कारण घरेलू शेयर बाजार पिछले 4 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। यह स्थिति भी तब रही, जब अमेरिका में जारी शटडाउन की वजह से वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है। इसी तरह अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर शुरू हुए व्यापारिक तनाव ने भी पूरी दुनिया में डर का माहौल बना दिया है, जिसकी वजह से निवेशक सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं।

    शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह के दौरान बीएसई का लार्ज कैप इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस इंडेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पावर, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, वारी एनर्जीज और एशियन पेंट्स के शेयर टॉप गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया, इंफोसिस, विप्रो, सीमेंस एनर्जी इंडिया, इंडस टावर्स, पॉलिकैब इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शेयर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में साप्ताहिक आधार पर सपाट स्तर पर कारोबार होता हुआ नजर आया। इस इंडेक्स में शामिल वर्लपूल ऑफ इंडिया, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसीजन फोर्जिंग्स और ओबेरॉय रीयल्टी के शेयर टॉप गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, पीबी फिनटेक, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, बंधन बैंक, यस बैंक, ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस और टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स पिछले सप्ताह के कारोबार में 0.60 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुआ। इस इंडेक्स में शामिल लोटस चॉकलेट कंपनी, मैगेलैनिक क्लाउड, वीएल ई गवर्नेंस एंड आईटी सॉल्यूशंस, धनसारी वेंचर्स और वालचंद नगर इंडस्ट्रीज के शेयरों में साप्ताहिक आधार पर 15 से 25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर स्टेलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स, जीएम ब्रेवरीज, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, तत्व चिंतन फार्मा केमिकल्स और एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर साप्ताहिक आधार पर 21 से 41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद होने में सफल रहे।

    सेक्टोरल फ्रंट को देखें, तो पिछले सप्ताह के कारोबार में निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 4 प्रतिशत की मजबूती हासिल करने में सफल रहा। इसी तरह कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी पूरे सप्ताह के कारोबार के दौरान 4 प्रतिशत उछल गया। इसके अलावा निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 3 प्रतिशत और निफ्टी का ऑटोमोबाइल इंडेक्स 2 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी का मीडिया इंडेक्स पूरे सप्ताह के कारोबार के बाद सबसे अधिक 2.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं आईटी इंडेक्स पिछले सप्ताह के कारोबार में 1.8 प्रतिशत टूट गया। इसी तरह मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 0.5 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपावली और छठ से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़
    Next Article पलामू में दहशत: दिनदहाड़े अगवा कर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      June 12, 2026

      सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      June 12, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मुनाफावसूली का रुख, ऊपरी स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      • भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच ‘भारत इनोवेट्स’ सेतु का कार्य करेगा : प्रधानमंत्री
      • प्रिंस यादव मौत मामले में नेपाल पुलिस ने पांच साथियों को हिरासत में लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version