Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोयले के अवैध व्यापार पर सरयू राय ने मुख्‍यमंत्री को लिखा पत्र
    Jharkhand Top News

    कोयले के अवैध व्यापार पर सरयू राय ने मुख्‍यमंत्री को लिखा पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। विधायक और विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में कोयले के अवैध खनन और व्यापार की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक लगातार इस अवैध धंधे की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस और सीसीएल के अधिकारियों को दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से कोयला माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

    राय के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी और तेनुघाट ओपी क्षेत्रों में बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों से कोयले की अवैध ढुलाई खुलेआम जारी है। उन्होंने कहा कि अब यह धंधा थाना स्तर से आगे बढ़कर विभिन्न जिलों के संगठित गिरोह चला रहे हैं, जो पुलिस अधिकारियों तक को धमकाने से नहीं चूक रहे हैं।

    पत्र में राय ने लिखा कि यह अवैध कारोबार न केवल पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। नावाडीह, पेंक नारायणपुर, पेटरवार और गिरिडीह की कई कोयला फैक्ट्रियां खुले आसमान के नीचे पोड़ा कर रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीण कार्बन मोनोऑक्साइड के प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएल के बी एंड के, कथारा, ढोरी एरिया और कई बंद खदानों से चोरी कर कोयला निकाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं के अनुसार, मोटरसाइकिल से कोयले के परिवहन पर प्रति माह तीन हजार रुपये, वैन से 50 हजार से 60 हजार रुपये और ट्रैक्टर से एक हजार रुपये तक लिया जाता है। राय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
    Next Article सीट शेयरिंग से पहले राजनीति दलाें की ताबड़ताेड बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

      October 8, 2025

      पुण्यतिथि पर राम विलास पासवान को लोजपा ने दी श्रद्धांजलि

      October 8, 2025

      बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त उम्मीदवार

      October 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुंबई के दूसरे एयरपोर्ट से क्षेत्र बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हबः प्रधानमंत्री
      • बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पुराने चेहरों को आजमाएगी कांग्रेस, सीईसी की बैठक फैसला
      • नेपाल में आम चुनाव पर सर्वदलीय बैठक 16 अक्टूबर को
      • ओली कैबिनेट के दो मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला विशेष अदालत में दायर
      • चीन-मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास 15 अक्टूबर से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version