रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ये मुलाकात हुई। अलका तिवारी 30 सितंबर को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई थीं और दो अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था।

मुख्यमंत्री से आज विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने भी मुलाकात की। अजय सिंह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से राज्य निर्वाचन आयुक्त और विकास आयुक्त की मुलाकात को शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version