पटना। बिहार के जमुई जिला मुख्यालय में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण के लिए कुल 19 करोड़ 73 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान जारी कर बताया कि अटल कला भवन बनने से जमुई जिले को सांस्कृतिक दृष्टि से एक नया आयाम मिलेगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक उच्चस्तरीय केंद्र बनेगा। इसके बनने से स्थानीय प्रतिभाओं को जहां मंच मिलेगा, वहीं बिहार की कला व संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कृति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में जमुई में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना ना केवल स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version