Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के 17 जिलों में 26 को बारिश की आशंका
    Jharkhand Top News

    झारखंड के 17 जिलों में 26 को बारिश की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के 17 जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से के सात जिलों को छोड़कर 17 जिलों में बारिश होने की आशंका है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव सात किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। निम्न दबाव पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 440 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, विशाखापत्तनम से 970 किमी दक्षिण-पूर्व, चेन्नई से 970 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 990 किमी दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 1040 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

    इसके लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार तक एक गहरे दबाव में बदलने और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर तक एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है।

    वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। बादल छाने की वजह से दिन में गर्मी का एहसास हुआ। 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.4 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री जमशेदपुर और डालटेनगंज में 33.6 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार छठे दिन सस्ता हुआ सोना
    Next Article अगलगी में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
    shivam kumar

      Related Posts

      सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद

      October 27, 2025

      बीआईटी क्रिकेट लीग एक नवंबर से

      October 27, 2025

      झारखंड में चक्रवर्ती तूफान मोंथा के कारण 28 से बारिश की संभावना

      October 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
      • इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
      • चीन में शीर्ष पार्टी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेपाें में पार्टी से निष्कासित
      • बांग्लादेश के युवक की सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र में गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version