Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त
    Jharkhand Top News

    उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा क्षेत्र को उड़ान निषेध ड्रोन क्षेत्र (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है।

    उपराष्ट्रपति सचिवालय के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, राधाकृष्णन सिताब दियारा में लोकनायक के पैतृक आवास पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। साथ ही जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। वे सिताब दियारा में स्थित प्रभावती पुस्तकालय का भी दौरा करेंगे। यह पुस्तकालय लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित किया गया है।

    सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि उपराष्ट्रपति का लगभग 45 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक घर और उनके बचपन एवं प्रारंभिक जीवन की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय भी जाएंगे।

    कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति पटना के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, जिले के वरीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। जिलाधिकारी अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और अन्य अधिकारी सिताब दियारा स्थित लाला टोला जाकर तैयारियों की अंतिम समीक्षा कर चुके हैं।

    सिताब दियारा देश का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक गांव है। सिताब दियारा बिहार के सारण और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सीमा पर घाघरा और गंगा नदी के संगम के पास है। सिताब दियारा को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान के रूप में विशेष दर्जा प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleठंड के दस्तक देते ही झारखंड के तापमान में आने लगी गिरावट
    Next Article धनबाद में मामूली विवाद पर पीटपीट कर हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

      October 11, 2025

      चाईबासा नक्सली हमले में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल शहीद, दो अन्य की हालत गंभीर

      October 11, 2025

      सैकड़ो साल पुरानी मंदिर में लगी भीषण आग

      October 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह
      • नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हिमांशु जाखड़ ने नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़ा
      • प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
      • बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई
      • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version