Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में 11 सड़कों का होगा नवनिर्माण, एसीबी ने जांच कर 10 वर्ष बाद दी हरी झंडी
    Top Story

    पलामू में 11 सड़कों का होगा नवनिर्माण, एसीबी ने जांच कर 10 वर्ष बाद दी हरी झंडी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 20241 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले में भ्रष्टाचार के कारण जांच से एक दशक से लंबित पड़ी 11 सड़कों के पुर्ननिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उपसचिव शंकर एक्का को 26 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी 11 सड़कों की जांच पूरी हो जाने के संबंध में जानकारी दी है। यह भी कहा है कि उक्त सड़क पर मरम्मत एवं नव निर्माण का कार्य किया जा सकता है। एसीबी को कोई आपति नहीं है।

    इस मामले में शुक्रवार को मेदिनीनगर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र की पांच समेत कुल 11 सड़कों के निर्माण पर एसीबी ने जांच करके एनओसी दे दी है। ऐसे में इन पर दोबारा निर्माण कार्य अब शुरू हो जायेगा। एसीबी से जांच पूरी कराकर एनओसी दिलाने में पलामू के सांसद वीडी राम और उनका प्रयास रहा। इन सड़कों के निर्माण शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परिवहन में काफी सहुलियत होगी। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन बेहतर हो पायेगा।

    वित्त मंत्री ने कहा कि सभी सड़क के निर्माण कार्य में वर्ष 2014 में लागत से अधिक भुगतान किया गया था, जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई थी। 10 वर्षों तक निर्माण कार्य पर रोक लगने के कारण सड़कें बिल्कुल जर्जर हो गयी थी। इस संबंध में झारखंड राज्य ग्रामीण पथ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता सिंगराय टूटी ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को गत आठ जून को पत्र लिखकर सभी पथों के पुर्ननिर्माण के लिए एनओसी निर्गत करने का आग्रह किया था।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से पलामू जिले की कुल 11 सड़कों के निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाये जाने पर वर्ष 2013-14 में ग्रामीण विकास विभाग ने एफआइआर करवाई थी। इसमें हुए घोटाले की जांच एसीबी से करायी जा रही थी। एक दशक से जांच होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था।

    लोकसभा चुनाव के समय पाटन प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर काफी हंगामा किया था और सांसद और विधायक को रोके रखा था। मामले में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के जरिये 10 दिसंबर को राज्य की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सड़कों के निर्माण में हुई गड़बड़ी-अनियमितता के कारण निर्माण कार्य नहीं होने और वर्तमान में जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया था। एसीबी जांच पूरी कराकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया था।

    वित्त मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यपालक अभियंता रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश अपने अधिनस्थ अभियंताओं को दिया है। 31 दिसंबर तक पुर्नरक्षित प्राक्कलन तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द इस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा।

    इन सड़कों की रहो रही थी जांच
    गोदरमा से नवगढ़, ब्रहमोरिया से नवडीहा भुड़वा, पीडब्लूडी पथ से पाटन-पड़वा सड़क, कांकेकला से सूठा, बरांव से ओडनार, रामगढ से दीनाबार भाया काचन, मायापुर से नावाडीह, बिरजा से जमडीहा भाया जोगा, सरइडीह से डगरा, मुख्य पथ से गम्हरियाडीह, मुख्य पथ से कउवल शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय राजनीति और आर्थिक क्षेत्र के स्तंभ थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह: विधायक
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: केशव महतो
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      View 1 Comment

      1 Comment

      1. Amrit kumar bhuiyan on December 30, 2024 4:10 am

        Sir मेरा village tuktuka चातवापथर ठोला में
        कइ साल से रोड नाही बाना है आप से
        निवेदन
        करते हैं कि आप मेरे गांव में सड़क बनाने की किरपा कारे
        Number 6202206853
        ओर याहा बईक भी नहीं आ पाते हैं
        आप चाहे तो मैं गाँव के विडियो बाना के भेज सकते हैं

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version