रांची: सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार ने राज्य के अधिकारियों से कहा है कि वे समस्याओं का समाधान व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर करें। वह बुधवार को सूचना भवन में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र मेंं आये मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिये।
संपन्न लोगों को नहीं मिलेगी शौचालय निर्माण की राशि
गिरिडीह के सरिया बरवाडीह में 116 संपन्न लोगों ने स्वयं के पैसे से शौचालय बनवाये और इसके एवज में वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से राशि मांग रहे हैं।
विभाग ने राशि देने से मना कर दिया है। जनसंवाद केंद्र में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि सरिया बरवाडीह के 150 लोगों ने खुद के पैसे से शौचालय बनवाये पर राशि नहीं दी जा रही। प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया कि यह योजना निर्धनों के लिए है। संपन्न लोगों को राशि नहीं दी जा सकती।
Previous Articleसबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में चीन 8वीं बार रहा अव्वल
Next Article चैंबर भवन में जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन
Related Posts
Add A Comment