Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कुछ चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे हैं मोदी: राहुल
    राजनीति

    कुछ चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे हैं मोदी: राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें गरीब आम आदमी की कोई फिक्र नहीं है जो बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़ा है। राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सुबह खुद हालात देखने के लिए बैंकों तक गया था। वहां लोगों ने मुझे बताया कि उन्हें बहुत असुविधा हो रही हे।’’

    नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध के कारण आज दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। राहुल ने कहा कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुछ चुनिंदा लोगों के लिए बैंकों में पिछले दरवाजों से नकदी निकाली जा रही है जबकि आम आदमी घंटों लंबी कतारों में खड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने कहा कि वे कतारों में खड़े हैं और सौदेबाजी हो रही है तथा पिछले दरवाजे से नकदी निकाली जा रही है। कुछ चुनिंदा लोगों को नकदी दी जा रही है। अमीरों को नकदी मिल रही है और गरीबों को कतारों में खड़ा किया जा रहा है।’’ राहुल के मुताबिक, ‘‘लोग तीन दिन तक कतार में खड़े रहेंगे और फिर बिना नकदी के चले जाएंगे।’’ राहुल ने आज सुबह शहर के कई एटीएम का दौरा किया और लोगों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। जब पूछा गया कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार क्यों नहीं है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं।’’

    संसद में प्रधानमंत्री के मौजूद नहीं रहने के सवाल पर राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को संसद आने की क्या जरूरत है? इन दिनों वह अलग स्तर पर हैं। ना तो वह अपने मंत्रियों से बातचीत करते हैं और ना ही किसी अन्य से बात करते हैं। जो उन्हें लगता है, खुद से फैसला कर लेते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के इतिहास में इतना बड़ा आर्थिक फैसला लिया गया और उन्होंने तीन-चार लोगों से बात करने के बाद यह किया। कोई योजना नहीं थी। किसानों, गरीबों का क्या होगा। केरल और बंगाल में मछलीपालन कारोबार का क्या होगा। उन्होंने इन लोगों के बारे में नहीं सोचा।’’

    मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘इन दिनों वह नये रूप में हैं। आप उन्हें सुपर पीएम भी नहीं बोल सकते। उन्हें परिभाषित करने के लिए सोचना होगा। उन्हें परिभाषित करने के लिए कोई नया शब्द गढ़ना होगा।’’ राहुल ने रविवार को कानपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक-संवेदना भी प्रकट की और कहा कि प्रधानमंत्री को बुलेट ट्रेन लाने के बजाय ट्रेनों में आम जनता के लिए सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने पर पहला ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे के ढांचे को दुरुस्त करने की जरूरत है। मोदीजी ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ बुलेट ट्रेन की बात की। गलत जगह ध्यान है। ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आम जनता के लिए ट्रेनों में सफर करना कैसे सुरक्षित हो।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुराने 500 के नोट से बीज खरीद सकते हैं किसान
    Next Article पुखरायां रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढकर 145 हुई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

    May 30, 2026

    फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

    May 29, 2026

    होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
    • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
    • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
    • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
    • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version