लॉस एंजिलिस:  हिलेरी क्लिंटन को परास्त कर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पॉप संगीत की मल्लिका लेडी गागा हिलेरी के प्रचार अभियान में इस्तेमाल किये जाने वाले नारे ‘लव ट्रंप्स हेट’ की तख्ती के साथ ट्रंप टावर के बाहर खड़ी नजर आयी। यूएस वीकली की खबर के मुताबिक, 30 वर्षीय गायिका ने डेमोक्रेटिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को मौखिक समर्थन करते हुये ट्रंप की न्यूयार्क स्थित ऐतिहासिक इमारत के सामने खड़ी है।
ऐसा माना जा रहा है कि हिलेरी के साथ खड़े होने की बात बताने के लिए वह ऐसा कर रही हैं। अपनी कलाई में अमेरिकी झंडा बांधे, काले रंग के परिधान में गागा परेशान नजर आ रही थी। ‘परफेक्ट इल्लयूजन’ की गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर लगायी है और टिप्पणी की है। ट्रंप के जीतने की खबर सामने आने पर गागा ने ट्वीट भी किया था, ‘‘अमेरिका के लिए प्रार्थना करता हूं।“

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version