Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘घमंड में चूर’ मोदी कर रहे हैं ‘मनमानी”: मुलायम
    Top Story

    ‘घमंड में चूर’ मोदी कर रहे हैं ‘मनमानी”: मुलायम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर:  समाजवादी पार्टी मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नोटबंदी के मुद्दे को लेकर ‘घमंड में चूर’ होकर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा रवैया नहीं चलता। यादव ने यहां आरटीआई मैदान में आयोजित जनसभा के जरिये उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा ‘‘आज देश के हालात बहुत चुनौती भरे हैं।’’

    उन्होंने नोटबंदी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा ‘‘भाजपा ने बहुत गलत कदम उठाये हैं। यह हमारे किसान और हमारे जवान…उनके साथ-साथ हमारे व्यापारियों को बरबाद करने की पूरी साजिश है।’’ सपा मुखिया ने कहा, ‘‘मैंने कई बार समझाया कि किसान और व्यापारी सगे भाई हैं। किसान अनाज पैदा करता है और व्यापारी उसे बेचता है..लेकिन पता नहीं प्रधानमंत्री की क्या सोच है। वह तो धमकी देते हैं और कहते हैं कि ईमानदार लोग चैन की नींद सो रहे हैं…तो क्या हम लोग बेईमान हैं, जो विरोध कर रहे हैं।’’

    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर घमंड में चूर होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी घमंड में ना चूर हों। आज हम उनको सावधान करना चाहते हैं कि वे अपनी नीतियों में संशोधन करें। लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती। प्रधानमंत्री मनमानी कर रहे हैं। यह नहीं चलेगी, हिन्दुस्तान की जनता अनपढ़, गरीब जरूर है लेकिन दुनिया की सबसे समझदार जनता है।’’

    पाकिस्तान से सटी सीमा पर जारी तनाव का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ‘‘रोजाना अखबारों में सीमा का हाल बताया जाता है। हमारे बहादुर सैनिक मुकाबला करके शहीद हो रहे हैं यह मामूली बात नहीं है लेकिन हम यह कह सकते हैं कि जब केन्द्र सरकार के समर्थन में पूरा देश खड़ा है तो पाकिस्तान की इतनी हिम्मत क्यों हुई।’’ उन्होंने केन्द्र सरकार पर सीमा पर लगातार छुटपुट हमले कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों को लेकर बाकी दलों को कुछ ना बताने का आरोप भी लगाया। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘उन्होंने (केन्द्र) जो भी प्रयास किये, जब पूरा देश सरकार के साथ है। अगर वे सभी दलों को बुलाकर बता देते कि वे क्या प्रयास कर रहे हैं, तो क्या हो जाता।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजारों में आज सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 26,000 अंक के पार
    Next Article नोटबंदी पर शिवसेना का रुख पलटा, सरकार के समर्थन में उतरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

    July 31, 2025

    बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

    July 31, 2025

    जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

    July 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
    • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
    • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
    • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
    • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version