वाशिंगटन:  अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को हरा कर इतिहास रच दिया। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव सर्वेक्षणों के उलट परिणाम दर्शाते हुए ट्रंप ने कई महत्वपूर्ण राज्यों में जीत दर्ज कर शुरू से ही अपनी बढ़त बना ली थी। ट्रंप पहले ऐसे गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं जो अमेरिका का राष्ट्रपति बना है।

पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ कैलिफोर्निया एवं वर्जीनिया में 69 वर्षीय हिलेरी ने चुनाव जीता। हिलेरी को मात्र 18 महीने पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट अरबपति ट्रंप ने आखिरकार हरा दिया।

चुनाव परिणाम हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए झटका साबित हुए, जिसने प्रचार अभियान पर न सिर्फ ट्रंप से ज्यादा धन खर्च किया था बल्कि प्रमुख राज्यों में अच्छा प्रदर्शन भी किया। न्यूयार्क के पूर्व मेयर और ट्रंप के करीबी सहयोगी ने मध्यरात्रि के करीब संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन प्रतिष्ठानों के खिलाफ जनता का विद्रोह है।’`

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version