Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»निवेश आकषिर्त करने सुधारों को आगे बढ़ाएगी सरकार : जेटली
    बिजनेस

    निवेश आकषिर्त करने सुधारों को आगे बढ़ाएगी सरकार : जेटली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज अर्थव्यवस्था को और खोलने पर जोर देते हुए कहा कि कंेद्र सरकार और निवेश आकषिर्त करने और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कमी को पूरा करने के लिए सुधारांे की रफ्तार तेज करेगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक वृद्धि दर के मोर्चे पर ‘काफी हद तक बेसब्री’ है।

    भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में यहां अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ ही संरक्षणवाद के लिए आवाज उठाने वाली आवाजें गायब हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत यह है कि हम किसी अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अपने खुद के मानदंड के हिसाब से हम संतुष्ट नहीं हैं। भारत में इस बात को लेकर बेचैनी है और यह अहसास भी है कि हम अधिक तेजी से वृद्धि कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक के बाद दुनिया में भारत की आवाज पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

    वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे में और सुधार, अर्थव्यवस्था को अधिक खोलने, अधिक निवेश आकषिर्त करने और विनिर्माण में अधिक विस्तार के लिए तथा बुनियादी ढांचे में कमी को अधिक तेजी से पाटने के लिए हम यह कर रहे हैं।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि 2,200 अरब डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था विस्तार कर रही है और यह संरक्षणवाद की आवाजों से सबसे कम प्रभावित है। उन्होंने कहा, आमतौर पर यह देखने में आता है कि अल्प विकसित या विकासशील अर्थव्यवस्थाएं संरक्षणवाद की आवाज उठाती हैं। भारत में इस तरह की आवाज सुनाई नहीं देती।
    जेटली ने कहा, हम अर्थव्यवस्था को और खोलने की सोच रहे हैं।

    यही हमारी अर्थव्यवस्था की दिशा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई अवसर गंवाए जा चुके हैं। कोई भी आकांक्षी देश अब इन अवसरों को बेकार नहीं जाने देगा। उन्होंने कहा, यदि आप उन क्षेत्रों को देखें जहां वद्धि की संभावनाएं हैं, तो एक निश्चित क्षेत्र विनिर्माण है। निर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाना है। तभी हम यह जानेंगे कि हम अधिक नौकरियों का सजन कर रहे हैं और अधिक बेहतर तरीके से विस्तार कर रहे हैं।
    अरुण जेटली ने कहा कि पूर्वी भारत वद्धि की भारी संभावनाएं हैं। ग्रामीण इलाकों में कमी है और वहां निवेश की शानदार संभावनाएं हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद ब्रिटेन यूरोप के बाहर भारत जैसे देशों की ओर देख रहा है। भारत जैसे देश व्यापार और कारोबार में उसके भविष्य के शानदार सहयोगी बन सकते हैं। जेटली ने कहा कि भारत पिछले कुछ साल से बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार की तैयारी कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का आगाज
    Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से सेंसेक्स 142 अंक मजबूत खुला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

    June 5, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    June 5, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version