Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बैंकों में नकदी की भारी कमी, दो हजार करोड़ की जरूरत
    बिजनेस

    बैंकों में नकदी की भारी कमी, दो हजार करोड़ की जरूरत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 16, 2016Updated:November 16, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर: देश भर में एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट अमान्य करार दिए जाने के बाद पंजाब बैंक कर्मचारी फेडरेशन ने दावा किया है कि जालंधर के बैंकों से अब तक जिले में केवल एक बार 300 करोड़ रुपये आए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कम से कम दो हजार करोड रुपये की जरूरत है।

    पंजाब बैंक कर्मचारी फेडरेशन के जिला सचिव अमृतलाल शर्मा ने कहा कि जालंधर जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 650 शाखाएं हैं और सरकार ने जब से बड़े नोटों को अमान्य करार दिया है तब से जिले के बैंकों के लिए केवल एक बार पैसे आते हैं। उन्होंने दावा किया, जिले के बैंकों के लिए केवल 300 करोड रुपये भारतीय रिजर्व बैंक ने भेजे हैं। जालंधर के बैंकों में नकदी की भारी कमी है और इस दिशा में जल्दी कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति भयंकर हो सकती है।

    अमृतलाल ने कहा कि जालंधर जैसे औद्योगिक शहर में 300 करोड में क्या होता है। ये तीन सौ करोड़ तो पहले तीन दिन में ही समाप्त हो गए हैं। जिले के सरकारी बैंकों को कम से कम दो हजार करोड़ रुपये चाहिए तब जा कर स्थिति फौरी तौर पर सुधरेगी नहीं तो नकदी की समस्या जस की तस बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक को तत्काल जिले के केवल सरकारी बैंकों की शाखाओं के लिए 2000, 500 और 100 रुपये के नोट भेजने चाहिए, क्योंकि बैंकों के पास मौजूद नकदी भी समाप्त हो गई है और बैंकों में कतारें अब भी लंबी होती जा रही है।

    एक अन्य सवाल के उत्तर में अमृतलाल ने बताया, हमारे पास जो पहले से (100 रुपये या इससे छोटे) पुराने नोट थे अब हमने उनको बांटना शुरू कर दिया है। हालांकि, वो भी अब समाप्ति की ओर है और लोगों के समक्ष तो समस्या है ही, बैंक कर्मचारियों के समक्ष भी बड़ी समस्या है कि लोगों को भुगतान कहां से किए जाए।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी योजना और तैयारी के बड़े नोटों पर पाबंदी लगा दी है। सरकार और रिजर्व बैंक को तत्काल बैंकों में नकदी भेजने चाहिए ताकि बैंक अपने ग्राहकों को भुगतान दे सकें और लंबी कतारें भी समाप्त हो। एटीएम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह तभी काम करना शुरू करेगी जब उसमें पैसे होंगे। एटीएम के लिए बैंकों के पास नकदी भी तो होना चाहिए। एक तरफ सरकार नकदी निकालने की सीमा बढ़ा रही है और दूसरी ओर रिजर्व बैंक लेन देन के लिए जिले के बैंकों को पैसे नहीं भेज रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंबंधों के मामले में मैं काफी पारंपरिक हूं: रणवीर सिंह
    Next Article अब 2.5 लाख से अधिक की राशि के बारे में देनी होगी रिपोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

    May 28, 2026

    स्टॉक मार्केट में आज बकरीद की छुट्टी, एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगा सामान्य कारोबार

    May 28, 2026

    सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

    May 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
    • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
    • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
    • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
    • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version