Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएनटी-एसपीटी में संशोधन पर विपक्ष कर रहा दिग्भ्रमित : लुईस
    रांची

    सीएनटी-एसपीटी में संशोधन पर विपक्ष कर रहा दिग्भ्रमित : लुईस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका: सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन राज्यहित में है। मुख्य विपक्षी दल सहित जो दल विरोध कर रहे हैं, उनका तथ्य निराधार है। ये बातें समाज कल्याण मंत्री सह विधायक डॉ लुईस मरांडी ने बुधवार को परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि संशोधन विकास के रास्ते खोलेगा । संशोधन आदिवासी-मूलवासी सहित सभी लोगों के हित में है। उन्होंने कहा कि विकास में बहुत तो नहीं, लेकिन पूर्व के एक्ट से थोड़ा अवरोध था। एक्ट में संशोधन करते हुए सरलीकरण किया गया है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि बड़े नेता राज्य के भोले-भाले लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट में संशोधन को विरोधी दल के नेता गांव-गांव जाकर संशोधन से उलट बता रहे हैं। आदिवासी एवं मूलवासी राज्य के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। वे नहीं चाहते हैं कि सीधे-सादे लोग पढ़ें और आगे बढ़ें। इससे इनकी दुकानदारी बंद हो जायेगी। सभी को समान अधिकार मिलने से उन लोगों को पूछने वाले की तादाद कम होेगी। इसलिए भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

    उन्होंने मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि संशोधन की हकीकत सही रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने विरोध करने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बाबूलाल मरांडी पर प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग अपने और अपने सगे संबंधियों के नाम पर एक्ट का उल्लंघन करते हुए करोडोंÞ की जमीन की खरीद-बिक्री की है और अब संशोधन पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सत्ता में कुछ और सत्ता से बाहर कुछ और बोलते हैं। दोहरी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चों की बदहाली के लिए नीतियां जिम्मेदार: राज्यपाल
    Next Article पेट्रोल पंप और एयरलाइंस टिकटों में सिर्फ कल तक चलेंगे 500 के पुराने नोट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

    June 4, 2025

    झारखंड में बादल छाने से राहत, पांच को भी बारिश के आसार

    June 4, 2025

    शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
    • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
    • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
    • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version