Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने दी नेस्तनाबूत करने की धमकी
    दुनिया

    उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने दी नेस्तनाबूत करने की धमकी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकी दी है कि अगर उसके मिसाइल परीक्षण से युद्ध की स्थिति बनती है तो उसे ‘नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा’। साथ ही उसने किम-जोंग-उन पर दबाव बनाने के लिए अन्य सभी देशों से अपील की है कि वह प्योंगयांग से आर्थिक और कूटनीतिक रिश्ते तोड़ दे ताकि उसे इस ‘भड़काने वाली कार्रवाई के लिए दंडित किया जा सके।

    व्हाइट हाउस का कहना है कि उत्तर कोरिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण कर विश्व के सामने एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है। इस मसले पर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आकस्मिक बैठक में अमेरिका के दूत निक्की हाले ने कहा कि हाल में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया दुनिया को युद्ध के निकट ले आया है। इसकी पहुंच अमेरिका की मुख्य भूमि तक है और यह बहुत आधुनिक मिसाइल है।

    मंगलवार को उत्तर कोरिया की सैन ने इस मिसाइल का परीक्षण किया। मिसाइल करीब 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जापान सागर में जा गिरी। यह जापान के आर्थिक अपवर्जन क्षेत्र में गिरी। निक्की ने कहा कि यदि युद्ध की स्थिति आती है, तो यह भड़काने वाली लगातार कार्रवाइयों की वजह से होगा जैसी कि हमने पहले देखी। अगर युद्ध होता है तो कोई गलती नहीं छोड़ी जाएगी और उत्तर कोरिया को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने दुनिया को युद्ध के और नजदीक लाने का चुनाव किया। हमने उत्तर कोरिया के साथ कभी युद्ध नहीं चाहा है और ना ही आज चाहते हैं। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आकस्मिक बैठक बुलाने का आह्वान किया था। परीक्षण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन पर बातचीत कर उत्तर कोरिया के साथ गतिरोध को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। साथ ही चीन से उत्तर कोरिया की तेल आपूर्ति को काट देने का भी अनुरोध किया।

    निक्की ने कहा कि हमने उत्तर कोरिया के खिलाफ बहुपक्षीय प्रतिबंध लगाने में सफलता प्राप्त की है लेकिन उसने लगातार अधिक शक्तिशाली और नयी मिसाइलों का परीक्षण करना जारी रखा। साथ उसने अधिक मारक क्षमता योग्य परमाणु हथियार बनाने की ओर अग्रसर है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद उन्होंने अन्य देशों से किम जोंग उन को अलग-थलग करने की मांग की। उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण करने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, ”हम इसे संभाल लेंगे, हम इस स्थिति से निपट सकते हैं।

    अमेरिका: मुसलमान विरोधी ट्वीट के बाद ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम को फटकारा

    उत्तर कोरिया को भड़काऊ कदम उठाने से रोके चीन: डोनाल्ड ट्रंप

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी ने कहा-2014 में व्यवस्था परिवर्तन के लिए मिला था वोट
    Next Article Airtel ने उपभोक्ताआें के साथ की धोखाधड़ी, अब करना होगा जांच का सामना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

    June 19, 2025

    राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

    June 19, 2025

    बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
    • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
    • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
    • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version