Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»Airtel ने उपभोक्ताआें के साथ की धोखाधड़ी, अब करना होगा जांच का सामना
    बिजनेस

    Airtel ने उपभोक्ताआें के साथ की धोखाधड़ी, अब करना होगा जांच का सामना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली : सरकार ने पैन, बैंक खातों आैर प्रायः सभी कल्याणकारी योजनाआें समेत मोबाइल नंबरों को आधार से लिंक करना जरूरी क्या कर दिया, दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपने उपभोक्ताआें के साथ धोखाधड़ी ही करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने उपभोक्ताआें के मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के बाद खुद-ब-खुद एयरटेल भुगतान बैंक का खाता भी खोल दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआर्इडीएआर्इ) ने आधार एक्ट के उल्लंघन के लिए भारती एयरटेल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. कंपनी पर आरोप है कि उपभोक्ताआें ने मोबाइल नंबर का आधार वेरिफिकेशन कराया, उसी दौरान कंपनी ने उपभोक्ताआें को बिना बताये ही चुपके से एयरटेल भुगतान बैंक में खाता भी खोल दिया.देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी की आेर से की गयी

    धोखाधड़ी का यह मामला तब प्रकाश में आया, जब एलपीजी सब्सिडी की राशि निर्धारित बैंकों के खातों में जाने के बजाय एयरटेल भुगतान बैंक में जमा होने लगा. वहीं, ज्यादातर उपभोक्ताआें ने ऐसे भुगतान हस्तांतरण होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि उन्हें एयरटेल भुगतान बैंक के खाते के बारे में कोर्इ जानकारी नहीं है. एेसे उपभोक्ताआें ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एयरटेल भुगतान बैंक में खाता खोलने की अनुमति नहीं दी है.

    सूत्रों के अनुसार, कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं, क्योंकि पहली नजर में शिकायत सही पायी गयी है. वहीं, एक सूत्र ने कहा कि दोषियों की प्रकृति गंभीर है. पहली नजर में यह ट्रस्ट और अनुबंध का उल्लंघन है और आधार एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है. केंद्र सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत भेजे जाने वाले सब्सिडी की राशि 40 करोड़ रुपये से अधिक है. शिकायत की सूचना मिलने के बाद यूआर्इडीएआर्इ ने पहले एयरटेल को कारण बताआे नोटिस जारी किया है.

    जब यूआर्इडीएआर्इ के सीर्इआे अजय भूषण पांडेय से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि आधार वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान कुछ दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ गलत तरीके से शिकायतें मिली हैं. उन्होंने बताया है कि हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया है. अगर जांच पूरी तरह से सही साबित हुई, तो यह एक गंभीर मामला होगा. एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की गयी है. साथ ही, उन्होंने कहा है कि वह अपने रिटेल पार्टनर के साथ काम कर रहे है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने दी नेस्तनाबूत करने की धमकी
    Next Article कांग्रेस में नए गाँधी की एंट्री ?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख

    July 13, 2026

    खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा

    July 10, 2026

    अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर, गिफ्ट निफ्टी समेत एशिया के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में

    July 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
    • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
    • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
    • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
    • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version