Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी के बाद हुई मौत का जश्न मना रही है मोदी सरकार
    Top Story

    नोटबंदी के बाद हुई मौत का जश्न मना रही है मोदी सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: नोटबंदी लागू होने के एक साल पूरे होने पर आठ नवंबर बुधवार को सत्ता पक्ष जहां कालाधन विरोधी दिवस मनाते हुए दिन भर नोटबंदी के फायदे गिनाए और अपनी वाहवाही की वहीं विपक्षी दलों ने जनता को हुई तकलीफों का जिक्र करते हुए काला दिवस मनाया.

    कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी दलों ने नोटबंदी का कोई मकसद हासिल न होने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इस नाकाम निर्णय के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए वहीं वामदलों ने कहा है कि मोदी सरकार नोटबंदी के दौरान मारे गए गए लोगों की मौत का जश्न मना रही है.

    प्रदर्शन में माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि मोदी सरकार ने दो रिकार्ड कायम किए. पहला, जनता को कतारों में खड़े होने को मजबूर कर दिया और दूसरा देश दुनिया को नोटबंदी से कालाधन वापस लाने का भरोसा दिलाया. जबकि हकीकत में उन्होंने नोटबंदी के दौरान कालाबाजारी करने वालों को कालेधन को वैध बनाने में मदद की.

    करात ने कहा कि “भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई सरकार अपने नागरिकों की मौत और परेशानियों का जश्न मना रही है”.

    भाजपा इसे कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मना रही है इसके फायदों से जनता को अवगत कराने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं

    विरोध प्रदर्शन में शिरकत करते हुए भाकपा नेता अतुल अनजान ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हुए हैं और नौजवान अपनी नौकरी गंवा रहे हैं.

    इस मौके पर भाकपा नेता डी राजा ने कहा कि नोटबंदी और इसके बाद जीएसटी ने आर्थिक तबाही कर दी. इससे न तो रोजगार के अवसर पैदा हुए ना ही आर्थिक वृद्धि हुई.

    सभी छह वामदलों भाकपा, माकपा, फारवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, भाकपा माले और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने नोटबंदी के विरोध में आयोजित सामूहिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2019 आम चुनाव में बीजेपी जीतेगी 800 सीटें?
    Next Article करप्शन का पर्यायवाची हैगांधी-नेहरू ‘खानदान’: स्मृति ईरानी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025

    अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version