Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»न्यूयार्क में हमला
    विशेष

    न्यूयार्क में हमला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के न्यूयार्क में मुख्य मैनहट्टन इलाके में पिछले सप्ताह आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक आतंकी ट्रक चालक ने साइकिल और पैदल राहगीरों के रास्ते पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हमलावर का नाम सैफुल्लो हबीबुल्लाएविक सैपोव बताया जाता है जो 2010 में अमेरिका आया था। यह हमला उस वक्त किया गया जब शहर हैलोवीन का जश्न मना रहा था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्र्राउंड जीरो स्मारक स्थल है जो 2001 में हुए 9/11 हमले की याद दिलाता है। हमले की साजिश को समझने में पुलिस को देर नहीं लगी और उसने साफ माना कि शहर फिर आतंकवादी हमले का शिकार हुआ है।

    इस हमले से एक बात फिर स्पष्ट है कि आईएस जैसे खतरनाक संगठन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों के दौरान देखा गया है कि आईएस और दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ जैसे-जैसे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और संघर्ष किया गया वैसे-वैसे आतंकी संगठनों ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अमेरिका और यूरोप के ज्यादातर देशों में पिछले दिनों जो आतंकी हमले हुए उनमें एक बात समान रूप से सामने आई कि आतंकवादी भीड़भाड़ वाली जगहों पर ट्रकों से लोगों को कुचलकर कहर बरपा रहे हैं। अमेरिका का ताजा हमला अमेरिकी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि हमलावर आतंकी को पुलिस ने भागने नहीं दिया बल्कि उसे अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां जुटाने में मदद मिलेगी। इस हमले से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति को समर्थन मिलेगा और अमेरिका आने-जाने वालों पर निगरानी कड़ी कर दी जाएगी।

    इस सिलसिले में ट्रंप ने लाटरी वाला ग्र्रीन कार्ड खत्म करने का आदेश दे दिया है। लेकिन यहां गौरतलब बात यह भी है कि अमेरिकी समाज इस बार के हमले से जरा भी दहशत में नहीं आया। शहर के लोगों ने हेलोलवीन जश्न उत्साहपूर्वक मनाया और आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया। फिर भी यह हमला राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बड़ा झटका है। पिछले साल उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपना अभियान खासतौर पर आतंकवाद पर केन्द्रित किया था। बराक ओबामा प्रशासन पर नरम रूख अपनाने के आरोप लगाए थे। कहा था कि इससे अमेरिका असुरक्षित हो गया है। तब अमेरिका में गोलीबारी और विस्फोट की कई घटनाएं हुई थीं, जिन्हें ट्रंप ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की थी। अब उनके शासनकाल में न्यूयार्क में एक ऐसी घटना हुई है जो आतंकवाद से जुड़ी है। अब ट्र्ंप ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि हम आईएस को मध्य पूर्व और अन्य जगहों पर हटाने के बाद उसे अपने देश में घुसने या लौटने नहीं देंगे। लेकिन घटना से पता चलता है कि इस्लामी आतंकवाद का अमेरिका में प्रवेश पहले ही हो गया है। ट्रंप प्रशासन पर आरोप है कि उसने आतंकवाद से लेकर तमाम अन्तरराष्ट्रीय चिंता के तमाम मुद्दों पर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को कमजोर कर दिया है। अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत दूसरे देशों से गठबंधन बनाना उसकी प्राथमिकता नहीं है। मगर न्यूयार्क की आतंकी घटना बताती है कि सिर्फ अपनी रक्षा पर ध्यान देने की उसकी नीति कारगर साबित नहीं हो रही है। सवाल है कि ट्रंप प्रशासन न्यूयार्क की घटना के बाद अपनी नीति पर पुनर्विचार करेगा। यहां यह समझने की बात है कि आतंकवाद के खिलाफ जारी वैश्विक युद्ध में सफलता के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक रणनीति बनानी होगी। सभी विकसित देशों को अपने संकीर्ण हित त्यागने होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल से मिले अल्पेश, आरक्षण के मुद्दे पर की बात
    Next Article देश की आधी झुग्गी-बस्तियां 5 राज्यों में
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बंगाल 2026: ममता बनर्जी की ‘अग्निपरीक्षा’ या भाजपा का ‘महा-परिवर्तन’

    April 9, 2026

    जब अटल बिहार वाजपेयी ने कहा था ‘आज हम संख्या बल में कम हो सकते हैं, लेकिन हमारे हौसले कम नहीं हैं’

    April 8, 2026

    ईरान-अमेरिका संघर्ष: न्यूक्लियर डील से युद्ध की दहलीज तक

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version