रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर पूरे झारखंड पर दिख रहा है। सबसे ज्यादा असर राजधानी रांची में नजर आया। यहां के कांके क्षेत्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। आसमान में कुहासा और बुधवार देर रात से हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। ठंडी हवा चलने से सामान्य तरीके से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

-गुरुवार को तापमान नीचे लुढ़क गया। इस वजह से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक राजधानी का मौसम इसी तरह रहने के आसार है।
-ठंड की वजह से स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह में घना कोहरा और हल्की बूंदाबांदी होने के बावजूद बच्चों को नियमित समय पर बस स्टॉप पहुंचना पड़ा।
-ठंड का सबसे अधिक असर वाहन के परिचालन पर दिख रहा है। राजधानी रांची से सटे चुटुपालु घाटी, रामगढ़, बुंडू तमाड़ रोड में विजिबिलिटी कम होने की वजह से गाड़ी रेंगते दिख रही है।
-कोहरा का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ा है। रांची आने वाली अधिकतर ट्रेने विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version