Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी भी फिसली
    बिजनेस

    वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी भी फिसली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसकी एक और अहम वजह स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग का कम होना भी रही।  चांदी भी 200 रुपए घटकर 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसकी वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग का कमजोर होना है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार के नरम रुख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कमजोर रहने के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। वैश्विक तौर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.21 फीसदी गिरकर 1287.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.35 फीसदी घटकर 17.01 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 75 रुपए गिरकर क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। कल इसमें 25 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,700 रुपये प्रति इकाई रहा। चांदी तैयार 200 रुपए टूटकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

    जबकि साप्ताहिक आधार पर आपूर्ति के लिए चांदी 270 रुपए घटकर 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा 74,000 लिवाली और 75,000 बिकवाली पर बंद हुआ। यह भी पढ़ें : सरकार ने अक्षय ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने का पेश किया खाका, 2022 तक क्षमता 2 लाख मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स की SUV हेक्सा ने नेपाल में दी दस्‍तक, पहली खेप में 11 ग्राहकों को की गई डिलिवर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSAMSUNG जल्द ही अपने सभी प्रॉडक्ट्स IoT क्लाउड से जोड़ेगा
    Next Article रिजर्व बैंक का दावा, नोटबंदी के बाद नकद भुगतान घटा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

    June 13, 2025

    शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

    June 13, 2025

    सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

    June 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
    • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
    • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
    • झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version