Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शंकर सिंह : ‘राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व लाइन से गुजरात में कांग्रेस को मदद नहीं मिलेगी’
    Top Story

    शंकर सिंह : ‘राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व लाइन से गुजरात में कांग्रेस को मदद नहीं मिलेगी’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात के सीनियर नेता शंकर सिंह वाघेला ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ लाइन गुजरात में कांग्रेस पार्टी को वोट दिला पाने में मदद नहीं करेगा।कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जन विकास मोर्चा का गठन करनेवाले वाघेला ने यहां इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव ‘चुनाव मंच’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘उन्हें (राहुल) मंदिरों में जानें दें लेकिन उन्हें मस्जिद में भी जाना चाहिए’।

    उन्होंने कहा, ‘इसका क्रेडिट नरेंद्र भाई (मोदी) को जाता है जिन्होंने न केवल कांग्रेस को पार्टी के स्तर पर माइनॉरिटी बना दिया बल्कि माइनॉरिटी की पार्टी भी बना दिया। कांग्रेस को माइनॉरिटीज से दूर नहीं होना चाहिए था।’ ‘हिंदी में एक कहावत है कि अगर कौआ हंस की तरह चलने लगे तो वह हंस नहीं हो जाता बल्कि वह कौआ ही रहता है।’

    यह पूछे जाने पर कि गुजरात चुनाव में कैसी संभावनाएं नजर आ रही हैं, वाघेला ने कहा, अपने भाग्य का फैसला करने में मतदाता खुद सक्षम हैं।’

    वाघेला ने आरोप लगाया, ‘ऐसा लगता है कि गुजरात में कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी को फिर से सत्ता प्राप्त करने में मदद के लिए सुपारी ले रखी है’।

    ‘चुनाव के लिए कांग्रेस ने कोई गंभीर होमवर्क नहीं किया, अन्यथा टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ नहीं करते। समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले टिकट बांटे गए।’

    यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी, वाघेला ने कहा: ‘मुझे ऐसा नहीं लगता।’

    जब रजत शर्मा ने यह पूछा कि उनके मोर्चे को वोट कटवा के रूप में माना जा रहा है, वाघेला ने कहा; ‘हमें अपने मतदाताओं की बेईज्जती नहीं करनी चाहिए। मैं इस मोर्चे के जरिए एक प्रयोग कर रहा हूं। यह प्रयोग चुनाव के बाद भी जारी रहेगा।’

    वाघेला ने यह भविष्यवाणी की, ‘हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी जैसे नेता चुनाव के बाद कहीं नहीं रहेंगे। पाटीदार समाज किसी एक पार्टी को वोट नहीं करेगा।’

    पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भारत की सबसे पुरानी पार्टी को इन युवा नेताओं के तलवे चाटने पड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इन युवा नेताओं के साथ बिठाकर राहुल गांधी के कद को घटाने का काम किया है।’

    वाघेला ने कहा, ‘राहुल गांधी को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए था।’ डोकलॉम विवाद पर उन्होंने कहा, ‘भारत को चीन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए, उसकी नजर अरुणाचल प्रदेश पर बनी हुई है।’ हमसभी को एकजुट होकर अपनी सरकार की मदद करनी चाहिए।’

    वाघेला ने कहा, अगर राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो इससे कांग्रेस को फायदा होगा। ‘इस कदम से पार्टी को मदद मिलेगी क्योंकि वहां कोई पावर सेंटर नहीं है।’

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी करीब 500 करोड़ और कांग्रेस करीब 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।  उन्होंने कहा, ‘मैं यह जानता चाहता हूं कि वे इतने पैसे कहां से ला रहे हैं। मैं दोनों दलों से यह जनना चाहता हूं। मैंने अपने पूरे जीवन में किसी उद्योगपति से पैसा नहीं लिया।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा,
    Next Article नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर बोला बड़ा हमला,
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

    June 19, 2025

    रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

    June 19, 2025

    जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
    • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
    • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
    • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
    • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version