Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर बोला बड़ा हमला,
    बिहार

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर बोला बड़ा हमला,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आज उठाये गये सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार पुरानी बातें उठा कर बचना चाहती है. बिहार की जनता सब देख रही है. आनेवाले समय में बिहार की जनता इसका जवाब देगी. साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद को बदनाम किये जाने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि लालू जी का जनाधार कम हुआ क्या? हम दोबारा मजबूती से क्यों आते हैँ? क्योंकि, जनता सब जानती है. इसलिए आज राजद सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सूबे के मुख्यमंत्री पर ही हत्या का मुकदमा चल रहा हो तो जाहिर है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होगी.तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को कुर्सी बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालूजी ने ही नीतीश जी को सहारा दिया. उन्हें पुनर्जीवित करने करने का काम किया.उन्हें एहसान चुकाना चाहिए था. लेकिन, हम लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है. लालू प्रसाद समेत हम सभी पर झूठा आरोप लगा कर सभी बातों को गौण नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए नसीहत दी कि बिहार की चिंता करें. हम कितने दोषी हैं, इसका फैसला अदालत पर छोड़ दें. मुख्यमंत्री जी चंपारण जाकर गांधी जी के सपनों को साकार करने की बात कहते हैँ, गांधी जी का यह कैसा सपना है कि सूबे में अपराध, घोटाला और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. विपक्ष के लगाये आरोपों पर सदन के नेता और मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए. अभी मेरे खिलाफ जांच चल रही है. चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गयी है और फैसला सुनाया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री जी संवाददाता सम्मेलन कर हमारे खिलाफ प्रमाण भी दिखाते थे. अब तक तो मुझे जेल में ही भेज दिया जाना चाहिए था. स्पष्ट है कि जब केस नहीं बन पा रहा है, तो झूठे केस बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशंकर सिंह : ‘राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व लाइन से गुजरात में कांग्रेस को मदद नहीं मिलेगी’
    Next Article मऊ प्रत्याशियों के बीच जमकर लड़ाई,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी यह धमकी.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

    June 12, 2025

    धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

    June 11, 2025

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
    • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
    • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
    • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
    • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version