Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»सत्र का समय
    विशेष

    सत्र का समय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अगर संसद के शीतकालीन सत्र में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो यह एकदम स्वाभाविक है। संसद के साल में तीन सत्र होते हैं: बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र। शीतकालीन सत्र अमूमन नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होता रहा है। पर यह अब साफ हो चुका है कि इस बार शीतकालीन सत्र समय से शुरू नहीं होने जा रहा। कब शुरू होगा, इसकी भी कोई तारीख फिलहाल मालूम नहीं है। संसदीय मामलों के लिए मंत्रिमंडल की बाकायदा एक समिति होती है। पर इस समिति ने शीतकालीन सत्र की बाबत क्या निर्णय लिया, इसकी कोई सार्वजनिक सूचना नहीं आई है। संसद का कोई भी सत्र शुरू होने से करीब पखवाड़े भर पहले सांसदों को सूचना भेजी जाती है, ताकि वे यात्रा में या दौरे पर हों तो समय से दिल्ली पहुंच सकें और संभावित मुद््दों से संबंधित अपने नोटिस या प्रश्न वगैरह तैयार करने का वक्त उन्हें मिल पाए। लिहाजा, उन्हें एक-दो नवंबर तक सूचना भेज दी जानी चाहिए था। मगर जब दस-बारह नवंबर तक भी उन्हें शीतकालीन सत्र के लिए बुलावा नहीं आया, तो संदेह और सवाल उठने लगे। और अब सत्र का टाला जाना एकदम साफ हो चुका है। ऐसा क्यों? इस बारे में सरकार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है।

    अलबत्ता सरकार का पक्ष रखते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यह जरूर कहा है कि पहले भी, यानी कांग्रेस के शासनकाल के दौर में भी, सत्र टाले गए हैं। लेकिन सवाल है कि नियम और परिपाटी का पालन किया जाना चाहिए, या उससे कभी हुए विचलन का? देश को कांग्रेस से मुक्त करने का दम भरने वाले कांग्रेस के किसी गलत फैसले को अपने लिए अनुकरणीय क्यों मान रहे हैं! 2008 में कांग्रेस ने विवादास्पद विश्वास मत हासिल करने के बाद मानसून सत्र को कोई तीन-चार महीने के लिए टाल दिया था और फिर शीतकालीन सत्र की बलि चढ़ा दी थी। लेकिन वह एक सरकार की अपना वजूद बचाने की छटपटाहट में की गई कारगुजारी थी, जो वोट के बदले नोट कांड का सबब बनी थी। भाजपा और मोदी उसका अनुसरण क्यों करना चाहती है? संसद सत्र टाले जाने के पीछे कोई विश्वसनीय कारण न होने से स्वाभाविक ही यह धारणा बनी है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते सत्र टाला गया है। भाजपा और गुजरात का अपना गढ़ बचाने की फिक्र करें, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, पर एक राज्य के विधानसभा चुनाव के कारण वे संसद का सत्र टाल दें, यह संसदीय लोकतंत्र के प्रति उनकी अगंभीरता को ही दर्शाता है। इससे संसदीय परिपाटी और संसद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

    पहले ही, रिजर्व बैंक से लेकर राज्यपाल के पद और निर्वाचन आयोग तक, तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर अनुचित दबाव डालने के आरोप सरकार पर लग चुके हैं। अब हमारे लोकतंत्र की सिरमौर संस्था संसद के साथ खिलवाड़ करने के आरोप से भी वह बच नहीं सकी है। शीतकालीन सत्र टाले जाने से विपक्ष को सरकार पर संसद की तौहीन करने का आरोप जड़ने के अलावा यह कहने का भी मौका मिला है कि सत्तापक्ष अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी के प्रभाव और जीएसटी की विसंगतियों जैसे कठिन सवालों से बचने की कोशिश कर रहा है। इस सारे विवाद के बीच एक सांसद ने साल के शुरू में ही संसदीय कैलेंडर जारी कर देने का सुझाव दिया है, जिस पर विचार किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
    Next Article मुख्तार अंसारी के गढ़ में पकड़ी गई ‘फर्जी बुर्कानशीं’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा

    June 30, 2026

    श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

    June 29, 2026

    शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

    June 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
    • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
    • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
    • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version