Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हिन्दू आतंकवाद को राहुल लश्कर ए तैयबा से ज्यादा खतरनाक मानते हैं: रवि शंकर
    राजनीति

    हिन्दू आतंकवाद को राहुल लश्कर ए तैयबा से ज्यादा खतरनाक मानते हैं: रवि शंकर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। अहमदाबाद केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने आज आरोप लगाया कि राहुल गांधी ‘हिन्दू अथवा भगवा आतंकवाद’ को लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकवादी संगठन से अधिक खतरनाक मानते हैं।

    प्रसाद का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और गांधी पर लश्कर सरगना हाफिज सईद की पाकिस्तानी अदालत की ओर से रिहाई पर ‘ताली बजाने’ का आरोप लगाया था।

    प्रसाद ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ’26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत आयी थीं। उस समय के प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने उन्हें भोज दिया था। इसमें राहुल भी मौजूद थे। उनकी बगल में अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर बैठे थे और दोनो ने कई विषयों पर बात की थी।

    उन्होंने राहुल को पूछा था कि लश्कर ए तैयबा के बारे में उनका क्या कहना है। राहुल ने कहा कि यह तो है पर भारत का हिन्दू आतंकवाद इससे ज्यादा खतरनाक है।’

    उन्होंने कहा कि टिमोथी ने यह बात लिख कर अमेरिका ने भेजा था जिसका खुलासा विकिलिक्स प्रकरण के दौरान हुआ। इसे लंदन के मशहूर अखबार द गार्जियन ने भी छापा था और बाद में भारत के अखबारों में भी यह बात छपी। गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए उन्होंने ऐसा क्योें कहा था।

    उन्होंने कहा कि राहुल ने मोदी को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने वाला व्यक्ति बताया जो एक शर्मनाक बात है। प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के गुजरात में मंदिरों के ताबड़तोड़ दौरों पर भी चुटकी ली।

    उन्हें जुलाई 2009 में मिस्त्र के शर्म अल शेख में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष युसूफ रजा गिलानी के संयुक्त वक्तव्य की भी याद दिलायी जिसमें बलूचिस्तान में भारत के पक्ष को नुकसान पहुंचाने वाली बात का जिक्र था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल ने जनोपयोगी सुविधाओं की अनदेखी पर सरकारी अस्पताल को लताड़ा
    Next Article जूता-चप्पल, पद्मावती और बिहार विधानसभा में विधायक की पगड़ी, परिणाम- फिल्म बैन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version