Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ओरमांझीः जिसे हाथ्‍ाी को 12 साल पाला, उसी ने पटक कर मार डाला
    Breaking News

    ओरमांझीः जिसे हाथ्‍ाी को 12 साल पाला, उसी ने पटक कर मार डाला

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 19, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओरमांझी। बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में एक हाथी ने महावत  महेंद्र सिंह को पटक कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना रविवार सुबह की है। 55 वर्षीय महेंद्र सिंह बिहार का रहनेवाला था। ओरमांझी जैविक उद्यान में वह पशुपालक का काम करता था। जिस हाथी ने महेंद्र को पटक कर मार डाला, उसका नाम रामू है। इस घटना के बाद जैविक उद्यान बंद कर दिया गया।

    जैविक उद्यान के कर्मियों के अनुसार घटना सुबह 8.30 बजे की है। महेंद्र सिंह रोज की तरह हाथी को बाड़ा से बाहर निकालने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसके साथ चुन्नीलाल और बैजनाथ महतो भी थे। अचानक हाथी ने महेंद्र के दोनों साथियों को दौड़ा दिया, इसके बाद पीठ पर बैठे महेंद्र को सूढ़ से पकड़ कर झाड़ियों में पटक दिया, जिससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जैविक उद्यान में रामू के साथ सम्राट नाम का भी हाथी है। 15 वर्षीय हाथी को चाईबासा के जंगलों से लाया गया था। महेंद्र ही बचपन से रामू की देखरेख करता था।

    महेंद्र के शव को मेदांता के मर्चरी में रखा गया है। उनके दोनों बेटों के आने का इंतजार है। एक बेटा पंजाब और दूसरा छत्तीसगढ़ में रहता है। उन्हें सूचना दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि उनके आने पर शव का पोर्स्टमार्टम किया जायेगा।

    12 साल से रामू की सेवा में लगा था महेंद्र : महेंद्र ने जिस रामू (हाथी) की 12 साल सेवा की, बच्चे की तरह पाला। उसी रामू ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसे समय पर खिलाने, नहलाने, ठंड में हीटर की गर्मी देने समेत उसकी सभी जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी उठा रखी थी महेंद्र ने। हर सुबह रामू को केज से निकाल कर उद्यान के एक निर्धारित क्षेत्र में घुमाना महेंद्र की आदत में शुमार था।

    क्या कहते हैं उद्यान निदेशक : जैविक उद्यान निदेशक एसके गुप्ता ने बताया कि घटना रविवार की सुबह 8.30 बजे की है। रामू ने महेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हॉस्पिटल में महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

    हाथी ने पटक कर मार डाला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपाः रघुवर
    Next Article झारखंड में पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे पुत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version