Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिकनेवाले विधायकों की जायेगी सदस्यताः बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    बिकनेवाले विधायकों की जायेगी सदस्यताः बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 11, 2018Updated:November 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल होनेवाले झाविमो के छह विधायकों की विधायकी जायेगी। भाजपा में शामिल होनेवाले सभी विधायकों ने संविधान के खिलाफ जाकर पैसा लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बिकनेवाले विधायकों की विधायकी हर हाल में जायेगी। मरांडी ने उक्त बातें शनिवार को चतरा जिला के लमटा, लावालौंग, सिमरिया और टंडवा में हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

    मरांडी ने कहा कि संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है कि किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतनेवाला सांसद या विधायक दूसरी पार्टी में शामिल हो जाये, लेकिन ऐसा कुकृत्य सरकार के इशारे पर झाविमो के गणेश गंझू समेत छह विधायकों ने किया है। संवैधानिक तरीके से पार्टी इसकी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिकने वाले विधायक किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। मरांडी ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इनकी नीतियों से जनता को नुकसान ही उठाना पड़ा है। कहा कि राज्य सरकार ने 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड रद्द करवा दिया।

    हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, केंद्रीय महासचिव (महिला मोर्चा) शारदा देवी, सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष सलीम अख्तर, लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष एनामुल खान, केंद्रीय किसान मोर्चा के जीतन राम ने अपने विचार रखे। मौके पर जिला अध्यक्ष तिलेश्वर पासवान, मुमताज खान, पूर्व जिला अध्यक्ष बालेश्वर यादव, केंद्रीय सदस्य बाल गोविंद राम, छठू सिंह भोक्ता, रिटायर हेडमास्टर मो आलम, राजू दास, शेखर सिंह, लुकन दांगी समेत अन्य उपस्थित थे।

    गाड़ी में तेल भरवाने के नाम पर पांच घंटे तक काफिले को रोके रखा प्रशासनः जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का काफिला पांच घंटे तक रुका रहा। पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार से चतरा जिले में पोल खोल-हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत सभाएं कर रहे हैं। शनिवार को उन्हें लावालौंग में कार्यक्रम करना था। कार्यक्रम का समय दस बजे निर्धारित था। इसे लेकर झाविमो ने जिला प्रशासन को सुचना दे दी थी। सुबह आठ बजे से ही झाविमो के कार्यकर्ता उनकी सरकारी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह करते रहे, लेकिन प्रशासन ने नहीं सुनी। अंतत: बाबूलाल मरांडी साढ़े बारह बजे तक इंतजार किये और अंत में कार्यकर्ता की गाड़ी से कार्यक्रम स्थल रवाना हुए। मालूम हो कि बाबूलाल मरांडी को सरकार की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उनका जिस इलाके में कार्यक्रम चल रहा है, वह घोर नक्सली एरिया है। इलाके में कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था, लेकिन किसी भी तरह की सूचना सुरक्षाबलों को नहीं दी जा रही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठ महापर्व कल से, नहीं हुई तालाबों की सफाई, घाटों पर पसरी है गंदगी
    Next Article बालूमाथ: मुरपा मोड़ रांची चतरा मुख्य मार्ग जाम
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version