Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»14 महीने के पाकिस्तानी बच्चे को मिली धड़कन
    Top Story

    14 महीने के पाकिस्तानी बच्चे को मिली धड़कन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 22, 2018Updated:November 22, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में पैदा हुए जगदीश राम ने अभी अपने पैरों पर ठीक से खड़े होना भी नहीं सीखा था और उसकी सांस फूलने लगी, वह सरकता था तो उसकी सांस फूलने लगती थी। डॉक्टरी जांच में पाया गया कि 14 महीने के जगदीश के दिल के बाएं तरफ के ऊपरी हिस्से (लेफ्ट एट्रियम) इतना बढ़ गया है कि उससे सांस की नली पर दबाव बन रहा है। ऊपरी हिस्से का आकार कई गुना अधिक हो गया था। इसके अलावा उसके दिल के बाएं हिस्से में ही दूसरी बीमारी भी थी, वहां पर वॉल्व लीक कर रहा था। साथ ही दिल के बाएं और दाहिने हिस्से के बीच में छेद भी था।

    जन्म के साथ दिल में तीन-तीन बीमारी के साथ उसे पाकिस्तान से गंगाराम हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यहां के डॉक्टर ने इस चुनौती को स्वीकार कर सफल सर्जरी को अंजाम दिया है। डॉक्टर का दावा है कि मेडिकल लिट्रेचर में इतने छोटे बच्चे में इतना बड़ा लेफ्ट एट्रियम को काट कर कभी भी नॉर्मल नहीं बनाया गया है। इस केस को विश्व की जानी मानी मेडिकल जरनल दी एनल्स ऑफ थोरेसिक सर्जरी ने छापने के लिए स्वीकार कर लिया है।

    अस्पताल के पीडिएट्रिक्स कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरल अग्रवाल ने कहा कि बच्चा कुछ खा पी नहीं पा रहा था, उसे बार बार छाती में संक्रमण हो रहा था, ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था, सांस फूल रही थी, इसलिए उसका विकास भी नहीं हो पा रहा था। उसका वजन सिर्फ साढ़े छह किलो था। एक साथ दिल की तीन बड़ी बीमारी से वह पीड़ित था। जांच में पता चला कि बाएं तरफ का दिल लेफ्ट एट्रियम काफी फैला हुआ है। बच्चों का लेफ्ट एट्रियम का साइज 12 से 20 मिलीलीटर होता, जबकि इस बच्चे का वॉल्यूम 87 मिलीलीटर था। उसकी सांस की नली पर सीधे दबाव बन रहा था। इस दबाव से सांस लेने में भी मुश्किल हो रही थी। इसके अलावा बच्चे के दिल में बड़ा छेद भी था और बाएं तरफ का वॉल्व भी लीक हो रहा था।

    बच्चे की सर्जरी करने वाले डॉक्टर राजा जोशी ने बताया कि यह एक मुश्किल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, क्योंकि केवल कुछ मामलों में ही 2 साल से कम उम्र के बच्चों में इतना बड़ा लेफ्ट एट्रियम देखा गया है। हमने बच्चे को पहले स्टेज में ओपन हार्ट सर्जरी से छेद बंद कर दिया, फिर वॉल्व की मरम्मत की गई और बढ़े हुए लेफ्ट एट्रियम के आकार को घटा कर कम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें छह घंटे का समय लगा। इस बारे में डॉक्टर मृदुल अग्रवाल ने बताया कि जब लेफ्ट एट्रियम का आकार बढ़ता है, तो सांस नली और फेफड़े की धमनियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे बीमारी और गंभीर हो जाती है, इसलिए समय पर सर्जरी जरूरी है, क्योंकि सर्जरी ही इसका एक मात्र इलाज है।

    14 महीने के पाकिस्तानी बच्चे को मिली धड़कन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधवन ने बताई हार की असली वजह, शास्त्री को देना होगा ध्यान
    Next Article कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से अब तक 84 की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version