Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»30% घटा कच्चे तेल का दाम, तो पेट्रोल 10% ही सस्ता क्यों?
    Top Story

    30% घटा कच्चे तेल का दाम, तो पेट्रोल 10% ही सस्ता क्यों?

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 28, 2018Updated:November 28, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जितनी गिरावट आ रही है, उतनी कमी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हो रही। ऐसे में आम उपभोक्ता इस सोच में पड़ गया है कि जब चार वर्ष पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों का निर्धारण बाजार के हवाले कर दिया गया और इसके मुताबिक जब कच्चा तेल महंगा होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं तो अब कच्चा तेल जितना सस्ता हो रहा है, उसी तुलना में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घट रहे।

    क्या है मामला?
    क्रूड ऑइल की कीमतें 3 अक्टूबर को 86.70 डॉलर प्रति बैरल के सर्वोच्च स्तर के मुकाबले अभी 30 प्रतिशत घटकर प्रति बैरल 60 डॉलर से भी नीचे आ गई हैं। हालांकि, इस दौरान देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में महज 7 से 11 प्रतिशत की कटौती हुई है।

    कैसे तय होती हैं कीमतें?
    तेल कंपनियां डीजल-पेट्रोल के गेट प्राइसेज तय करती हैं। ये वे कीमतें होती हैं जो तेल रिफाइनरीज पेट्रोल-डीजल के रिटेलर्स से वसूलती हैं। गेट प्राइसेज संबंधित पक्ष (15 दिन) में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों, इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, कच्चे तेल की ढुलाई, इसके इंश्योरेंस और अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए तय किए जाते हैं। इनमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स और डीलरों के कमीशन मिलाकर जो कीमतें बनती हैं, उन्हीं कीमतों पर पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को प्राप्त होते हैं। ये कीमतें प्रतिदिन तय होती हैं।

    क्यों नहीं मिलता पूरा फायदा?
    उपभोक्ताओं को कच्चे तेल में गिरावट का आंशिक लाभ ही इसलिए मिल पाता है क्योंकि देश की तेल कंपनियां कच्चे तेल की पिछले 15 दिनों की औसत अंतरराष्ट्रीय दरों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं। इसलिए, हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का फायदा आने वाले कुछ दिनों में मिलेगा। हालांकि, कच्चे तेल के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम घटने का एक कारण यह भी है कि कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के वक्त तेल कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ा देती हैं।

    मुनाफे में वृद्धि
    8 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच गेट प्राइसेज 10 प्रतिशत घटे, लेकिन तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तय हुई बेंचमार्क प्राइस और रुपये का विनिमय मूल्य 22 प्रतिशत घटा है। यानी, इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 22 प्रतिशत मजबूत हुआ। गौरतलब है कि डीलरों को जिन कीमतों पर डीजल मिलता है, उसमें सिर्फ 4.5 प्रतिशत की ही कटौती की गई जबकि बेंचमार्क रेट 11.5 प्रतिशत गिर गया। इसका मतलब है कि ऑइल कंपनियों का मुनाफा प्रति लीटर पेट्रोल के लिहाज से बढ़कर 4.98 रुपये जबकि प्रति लीटर डीजल पर बढ़कर 3.03 रुपये हो गया है।

    30% घटा कच्चे तेल का दाम तो पेट्रोल 10% ही सस्ता क्यों?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाथरूम में कुकिंग गैस से धमाका होगा, एक गंभीर
    Next Article चीन के बाद विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है कुंभलगढ़ किले की
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

      May 10, 2025

      आरपीएफ ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत
      • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
      • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
      • अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी
      • जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version