Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधायक अमानतुल्लाह ने धक्का मारा: मनोज तिवारी
    Breaking News

    विधायक अमानतुल्लाह ने धक्का मारा: मनोज तिवारी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2018Updated:November 4, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्‍ली। दिल्ली के बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्धाटन किया। इस दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। एक वीडियो में मनोज तिवारी आप कार्यकर्ता को मारने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकरने की कोशिश कर रही है। बीजेपी सांसद पुलिस से हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस घटना के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि सालों से रुके हुए निर्माणकार्य को मैंने अपने चुनाव क्षेत्र मं शुरू करवाया था और अब अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन समारोह आयोजित किया। उन्होंने कहा, “मैं उद्घाटन समारोह में आमंत्रित था। मैं यहां से सांसद हूं, इसमें क्या परेशानी है? मैं क्रिमिनल हूं? पुलिस मुझे क्यों घेर रही है? मैं यहां अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा, आप समर्थकों और पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है।

    मनोज तिवारी ने कहा, उद्घाटन की पूरी प्रक्रिया होने तक मैं यहां खड़ा हूं। सिर्फ सीएम को एक बुके दूंगा कि तुम्हें दूसरे के काम में फीता काटकर कितनी खुशी होती है। लोक सांसद चुना हुआ प्रतिनिधि है। पुलिस के कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर मेरे साथ धक्का मुक्की की है। उन लोगों की पहचान हो गई है। मेरे ऊपर सिर्फ एडिशनल डीसीपी मीणा आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों को चार दिनों में बताऊंगा कि पुलिस क्या होती है। तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें मंच के धक्का देकर गिराने का प्रयास किया।

    वहीं आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि हजारों लोग यहां बिना किसी आमंत्रण के आए थे। लेकिन मनोज तिवारी खुद को वीआईपी समझते हैं। वह यहां गुंडागर्दी कर रहे थे। बीजेपी के लोग आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को धमका रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    क्रेडिट लेने की लगी होड़
    इस परियोजना के पूरा होने से नॉर्थ और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। दिल्लीवासी इस ब्रिज के ऊपर से शहर का एक शानदार नजारा दिखेगा। इसके लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है। सिग्नेचर ब्रिज का प्रस्ताव दिल्ली की तत्कालीन शीला सरकार में 2004 में पेश किया था, जिसे 2007 में दिल्ली की कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। शुरुआत में अक्टूबर 2010 में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम से पहले 1131 करोड़ रुपये की संसोधित लागत से इसका निर्माण होना था। इस परियोजना का लागत 2015 में बढ़कर 1594 करोड़ रुपये हो गयी। खबरों के मुताबिक, जब पहली बार इस ब्रिज को 1997 में प्रस्तावित किया गया था। तब इसकी लागत करीब 464 करोड़ रुपए आंकी गई थी। अभी यह ब्रिज वजीराबाद पुल के ट्रैफिक के बोझ को साझा करेगा।

    विधायक ने धक्का मारा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेजप्रताप ने कोर्ट में दिया तलाक की अर्जी, कहा नहीं मानूंगा पापा की बात
    Next Article रांचीः दिनदहाड़े कुख्‍यात अपराधी इमरोज की गोली मारकर हत्‍या
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version