Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास काला धनः रघुवर दास
    Breaking News

    कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास काला धनः रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनावी दौरा शनिवार से शुरू हो गया। दो दिनी दौरे के पहले दिन उन्होंने चार चुनावी सभाएं कीं और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कहा कि आज जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं, दरअसल वे डरे हुए हैं। भ्रष्टाचारी ही नोटबंदी की मुखालफत कर रहे हैं। आम लोगों के पास कोई काला धन नहीं है, इसलिए उन्होंने कभी नोटबंदी का विरोध नहीं किया। 55 साल तक कांग्रेसी नेता देश को लूटते रहे। इस दौरान पैसेवाले कांग्रेस के साथ मिलकर पैसा बनाते रहे। कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास काला धन भरा पड़ा है। इसीलिए सभी मिलकर नोटबंदी की मुखालफत कर रहे हैं।

    भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार से बौखला गये हैं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नोटबंदी के जरिये चोरी का धन बाहर लाने का काम किया। इससे भ्रष्टाचारी बौखला गये, क्योंकि एक दिन में ही नोटबंदी से चोरी का पूरा धन कागज हो गया। इसीलिए सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं। जिन्होंने 55 साल देश को लूटा वे नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर अंगुली उठाते हैं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार साल का हिसाब मांग रहे हैं, पहले वे यह बतायें कि 55 साल उन्होंने क्या किया।

    चार साल में भाजपा सरकार पर कोई आरोप नहीं
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि चार साल में भाजपा सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा। कांग्रेस के पास बहुत धन है। कांग्रेसी नेता चुनाव के दौरान गरीबों के बीच धन छीटने की कोशिश करेंगे। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी के बहकावे में नहीं आना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा गरीब, गुरबों और शोषितों का ख्याल रखती है। भाजपा शासन में सिर्फ और सिर्फ विकास की बातें हुई हैं और होती हैं।

    छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को और आगे बढ़ाना है। इसके लिए फिर से यहां स्थिर सरकार बनाना है। स्थिर सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। पिछले डेढ़ दशक में डॉ रमण सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ है। हर क्षेत्र में राज्य प्रगति कर रहा है। देश के विकसित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर यहां की सरकार काम कर रही है।

    चुनाव से पहले ही विपक्ष धराशायी
    रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव से पहले ही यहां धराशायी हो गया है। कांग्रेस पार्टी को तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस की स्थिति यह है कि वह बोरो खिलाड़ी के सहारे मैच जीतना चाहती है। अब तो आलम यह है कि किसी भी राजनीतिक दल को कांग्रेस पर विश्वास नहीं रहा।

    मोदी के सपनों का भारत बनाना है
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाना है। इसलिए झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री लगे हुए हैं। विकास के लिए जरूरी है राजनीतिक स्थिरता। इसके बिना विकास संभव नहीं है। मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती से अपील करने आया हूं कि यहां बहुमत की सरकार फिर से बनायें। अस्थिरता का दंश झारखंड झेल चुका है। आज झारखंड आगे बढ़ रहा है, क्योंकि वहां स्थिर सरकार है। मोदी की इमानदारी से कांग्रेस डर गयी है। कांग्रेस बेचैन है। उन्होंने अपील की कि भाजपा सरकार के काम को सीना ठोक कर जनता को बतायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआइए की कार्रवाई: टॉप नक्सली सुधाकरण पत्नी के साथ भगोड़ा घोषित
    Next Article सेंदराः चोरी करने पहुंचे एक चोर को पीटकर हत्‍या, तीन फरार
    azad sipahi

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version