Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव में भाजपा का होगा राजनीतिक सेंदरा: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    चुनाव में भाजपा का होगा राजनीतिक सेंदरा: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 3, 2018Updated:November 3, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों के समक्ष कहा कि इस बार 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह पराजित कर हटाने के लिए हर मोर्चे पर बेहतर रणनीति और तैयारी बनायी जा रही है। चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं जीतने दिया जायेगा। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों का लक्ष्य एक है। सभी मिलकर भाजपा को हटाने की लड़ाई लडेंगे। संघर्श यात्रा के दूसरे चरण के दौरान लोहरदगा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त है।

    राज्य का विकास विज्ञापन, बड़े बड़े होर्डिग, पोस्टर व बिजली खंभों तक सिमित है। किसान आत्महत्या, ग्रामीणों का पलायन, मानव तस्करी, महिला उत्पीड़न की लगातार घटनाएं हो रही है। सरकार के पास संवैद्यानिक व्यवस्था मौजूद नहीं है। तीन सालों में भाजपा सरकार राज्य को बर्बाद कर दिया है। घोटालो की लंबी लिस्ट सरकार बनाती जा रही है। गरीब एवं पिछड़े समुदाय के लोगों का हक अधिकार छिना जा रहा है। आरक्षण को समाप्त करने की मंशा भाजपा पाल रखा है। हेमंत ने कहा कि विश्व स्तरीय लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भाजपा ने गुजरात तक सिमित कर दिया है। गुजरात विधानसभा के 182 सीट के आधार पर उनकी प्रतिमा की उंचाई रखी गयी है। प्रतिमा के स्थापना में लगभग तीन हजार करोड़ व्यय कर पटेल को भाजपा ने अपमानित किया है। देश व राज्यहित में भाजपा को उखाड़ फेकने की नितांत आवश्यकता है। मौके पर पूर्व विधायक अमित महतो, विधायक चमरा लिंडा, जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, जफर इकबाल, रंथु उरांव समेत बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक मौजूद थे।

    रघुवर सरकार से झारखंड की जनता त्रस्त: सुखदेव
    विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार से झारखंडी जनता त्रस्त है। इससे छुटकारा पाने के लिए सभी वर्ग के लोग संघर्ष कर रहे हैं। सोरेन ने सभी के साथ मिलकर भाजपा के विरुद्ध चुनावी लड़ाई लड़ने की घोषणा किया। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर महागठबंधन के माध्यम से चुनाव लड़ने की बात को टाल दिया।

    शहीदों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की
    संघर्ष यात्रा के दौरान नेता सोरेन की अगुवाई में स्थानीय सभी अमर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मार्ल्यापण किया।

    हेमंत ने की मैराथन बैठक
    संघर्ष यात्रा के दौरान लोहरदगा परिसदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनो के लोगों ने बड़ी संख्या में भेंट कर अपनी समस्याओं पर परिचर्चा किया। विभिन्न संघ संगठनो के साथ मैराथन बैठक कर नेता प्रतिपक्ष ने उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया। सोरेने से भेंट करने के लिए आदिवासी समुदाय, मुस्लिम समुदाय समेत बड़ी संख्या में झामुमो समर्थकों का जमावड़ा परिसदन में गुरुवार देर शाम से शुक्रवार दोपहर तक लगा रहा।

    सत्ता से हटा कर भाजपा को सिखायें सबक
    भंडरा/लोहरदगा। झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को भंडरा के नवडीहा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब झारखंड के आदिवासी-मूलवासी को रोजगार एवं शिक्षा समेत तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर सबक सिखाना है।

    विशुनपुर विधयाक चमरा लिंडा ने कहा कि झामुमो हमेशा अन्याय होने पर चट्टान की तरह खड़ा रहा है। हम एक बार फिर उलगुलान करेंगे। यह सरकार गांवों में स्कूलों को विलय कर रही है और वहां आरएसएस के स्कूल खोले जा रहे हैं। सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि गांवों शहरों को ओडीएफ करने की बात की जा रही है। लेकिन जब पेट में अनाज नहीं होगा तो शौचालय का क्या करेंगे। डैम का एक लोटा पानी एक लोटा भी खेतों में नहीं जा रहा है।

    जोरदार स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने
    भंडरा एवं चट्टी में कार्यकर्ताओं में फूल माला से पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। हेमंत सोरेन की यात्रा भंडरा प्रखंड कार्यालय पहुंची, तो वहा पहले से इंतिजार में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रखंड मुख्यालय से नवडीहा मोड़ तक हेमंत सोरेन ग्रामीणों का अभिनंदन करते हुए पहुंचे।

    कार्यक्रम स्थल नवडीहा मोड़ में आदिवासी परंपरा के अनुसार कई युवतियों ने पैर धोकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया। इसके बाद हेमंत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। मौके पर पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं प्रशासनिक बल मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव प्रबंधन की कमी ने रोक रखा है कांग्रेस का रास्ता
    Next Article मां की गोद में नजर आए इजान मिर्जा मलिक
    azad sipahi

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version