Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चतराः पत्रकार चंदन हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
    Breaking News

    चतराः पत्रकार चंदन हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 2, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खबर लिखने से नाराज ठेकेदार के कहने पर हुई हत्या
    चतरा। चतरा पुलिस ने पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले दो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हत्यारे नक्सली संगठन टीपीसी से संबंधित बताये जा रहे हैं। इस मामले में एक आरोपी अभी तक फरार है। फरार अपराधी ठेकेदार बताया जाता है, जिसने हत्या करायी है।

    बदले की नीयत से की गयी हत्या
    पुलिस ने बताया कि तालाब निर्माण की खबर प्रकाशित करने के बाद बदले की नीयत से चंदन की हत्या की गयी। इस मामले को लेकर एसपी अखिलेश वी वारियर ने कहा कि हत्या के दिन से ही पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही थी। बता दें कि पत्रकार चंदन तिवारी की सिमरिया थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव इलाके पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। वह पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के दूंबी गांव के रहने वाले थे। हत्यारों की निशानदेही पर शहीद चंदन का चप्पल एव लाठी और चश्मा ने पुलिस जप्त किया। हत्या के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें टीपीसी के मुसाफिर राणा, जामुन राम सहित अन्य शामिल था। पूछताछ के बाद मुसाफिर राणा और जमुना राम को हिरासत में रख कर पुलिस ने बाकी को छोड़ दिया।

    इटखोरी पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
    गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पथलगड्डा के दैनिक आज के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या के विरोध में इटखोरी तथा मयूरहंड के पत्रकारों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पिड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की मुआवजे पीड़ित परिवार को नौकरी तथा हत्यारे को फांसी की सजा समेत अन्य मांग किया है। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि एक के बाद एक पत्रकार की हत्या हो रही है। पर सरकार अब तक गंभीर नही है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है।

    मौके पर ये पत्रकार रहे उपस्थित
    मौके पर पत्रकार रामदेव केसरी, संजय शर्मा, विजय शर्मा, अशोक कुमार पांडेय, संतोष केशरी, अनुज पांडेय, अजय चौरसिया, रणधीर सिंह, रविभूषण सिन्हा, बिजेश सिन्हा, प्रवीण सिंह मयूरहंड से नरेश राणा और पिन्टु राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया
    दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी के हत्या के विरोध में उनके आत्मा के शांति को लेकर पत्रकारों ने शोक मनाया। शोक सभा आयोजन कर सभी ने दो मिनट का शोक रखा।

    इस कारण हुई हत्या: जानकारी के अनुसार पिंटू सिंह ने मनरेगा के तहत आहार निर्माण कराने के कार्य लिया था। उसने जेसीबी मशीन से आहार का निर्माण कराया था। गांव के गरीब मजदूर किसान को रोजगार नहीं मिलने के कारण अखबार नवीस चंदन तिवारी को लोगो ने जानकारी दी। इस खबर को प्रमुखता से चंदन तिवारी ने प्रकाशित किया। उसी के बाद से पिंटू सिंह चंदन तिवारी से नाराज था। समाचार छपने के बाद बीडीओ द्वारा मामले की जांच की गयी। इसमें खबर की पुष्टि की गयी कि कार्य जेसीबी मशीन से हुआ है। इस कारण बीडीओ ने आहार निर्माण की राशि में मात्र 74000 का ही भुगतान किया, जिसके कारण पिंटू सिंह का चार लाख का नुकसान हो गया था। इसके बाद उसने पत्रकार चंदन की हत्या की सुपारी दे दी।

    दो गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्‍ली: महिला टीचर की हत्‍या के मामले में पति और मॉडल गिरफ्तार
    Next Article गिरिडीहः युवाओं को आतंकी बनानेवाले संगठन का खुलासा, तीन गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version