रांची। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में भी विशेष चौकसी होगी। छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के लातेहार, गढ़वा व गुमला जिले की सीमाओं को चुनाव के दौरान पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों के बीच सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई।

दरअसल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती झारखंड के लातेहार, गढ़वा और गुमला में झारखंड जगुआर के असॉल्ट ग्रुप की तैनाती की गयी है। काउंटर इमरजेंसी के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित असॉल्ट ग्रुप 39, 40 और 41 की तैनाती की गयी है। इस दौरान झारखंड के नक्सली छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को मदद न दे सकें, इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में सक्रीय कई नक्सली समर्थकों को चिन्हित किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version