Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पारा शिक्षक कर रहे हैं गुंडागर्दी, करेंगे बर्खास्त : रघुवर
    Breaking News

    पारा शिक्षक कर रहे हैं गुंडागर्दी, करेंगे बर्खास्त : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। सीएम रघुवर दास ने कहा कि सरकार यह चाहती है कानून का शासन चले। लोकतंत्र है। सबको अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन स्थापना दिवस जैसे अवसर पर कोई गुंडागर्दी करेगा, तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वह रघुवर दास का कार्यक्रम नहीं था। किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं था। उस दिन भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन था। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए जश्न का दिन था। पत्थर मारनेवाले गुंडे कभी शिक्षक नहीं हो सकते। झारखंड को ऐसे शिक्षकों की जरूरत नहीं है। फिर से बहाली करेंगे, झारखंड में नौजवानों की फौज खड़ी है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर में चौपाल कार्यक्रम के दौरान कहीं। कहा कि पारा शिक्षकों की दो-दो मांगें मानीं, कल्याण कोष में 10 करोड़ की राशि दी, मानदेय भी बढ़ाया, लेकिन उन्हें परमानेंट नहीं कर सकते। गरीब के पैसे से तनख्वाह की बढ़ोतरी नहीं करेंगे। पारा शिक्षकों से अनुरोध है कि शिक्षक हैं, तो शिक्षकों का गुण रखिए।

    गुंडागर्दी करनेवाला होटवार जेल में रहेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि साल के 365 दिन विरोध कीजिए, काला झंडा दिखाइए, लेकिन राज्य स्थापना दिवस पर, बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर गुंडागर्दी करना सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। गुंडागर्दी करनेवाला होटवार जेल में रहेगा, यह रघुवर का शासन है, जनता का शासन है। गरीब के बच्चों को भी क्वालिटी की शिक्षा मिलनी चाहिए। सरकारी स्कूल में किसके बच्चे पढ़ते हैं, गरीब के बच्चे पढ़ते हैं। उस गरीब को भी क्वालिटी एजुकेशन मिलनी चाहिए। गरीब बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ करनेवाले, पत्थर मारनेवाले शिक्षक हो ही नहीं सकते। ऐसे उपद्रवकारियों को राजनीतिक पार्टियां संरक्षण दे रही हैं। वे उन्हें उकसा रही हैं। लेकिन उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि जब ये सरकार में थे, तो क्यों नहीं पारा शिक्षकों की मांगें पूरी कर दी। यह बात पारा शिक्षकों को भी समझनी होगी। पारा शिक्षक, शिक्षक न होकर अब किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हो गये हैं। ऐसा करनेवाले कुछ लोग हैं। संख्या दो सौ से 500 तक होगी। सरकार पत्थरबाज शिक्षकों पर गरीब की गाढ़ी कमाई खर्च नहीं कर सकती। पढ़ानेवाले शिक्षकों की हर मांग धीरे-धीरे पूरी करेंगे, लेकिन लोकतंत्र को अपमानित करके, स्थापना दिवस पर गुंडागर्दी करके कोई सरकार को झुका नहीं सकता। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टूट सकता हूं, लेकिन झुक नहीं सकता।

    उपद्रवी चेत जायें, यह लुंजपुंज सरकार नहीं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रवी चेत जायें, यह लुंजपुंज सरकार नहीं है। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने मजबूत सरकार दी है। यह कोई हेमंत सोरेन और कोई मिलीजुली सरकार नहीं हैं। जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए । विकास सरकार का लक्ष्य है। इन सभी में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है। सहयोग मिल रहा है। एक बार फिर पारा टीचरों को कहना चाहता हूं कि गांव में पढ़ाओ। जो भी मांग होगी, सरकार देखेगी। लोकतंत्र में मांग रखने का अधिकार सबको है। सभी समस्याओं का समाधान होगा। गुंडागर्दी करोगे, तो होटवार जेल में
    जाना तय है।

    गुंडागर्दी नहीं चलेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBI विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक टली
    Next Article कांग्रेस सत्ता में आयी, तो पारा शिक्षक होंगे स्थायी : डॉ अजय
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version