रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे जबरन दबा दिया जाता है। झारखंड सरकार केंद्र के इशारे पर लोकतंत्र का हनन करने पर तुली है। वह सोमवार को पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना में बोल रहे थे। कहा कि कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों के आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है। आनेवाले चुनाव के बाद सरकार बनती है, तो सभी पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पत्रकारों तथा शिक्षकों पर लाठी चार्ज करनेवाले सभी पदाधिकारी को अविलंब निलंबित करते हुए उच्चस्तरीय जांच करायी जाये। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि आनेवाले चुनाव में जनता रघुवर दास सरकार को सबक सिखायेगी। कार्यक्रम को मुख्य रूप से गीताश्री उरांव, रवींद्र सिंह, आभा सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, जयप्रकाश गुप्ता, अख्तर अली, जगदीश साहू, शमसेर आलम, आलोक दुबे, अशोक मिश्र, आदित्य जयसवाल, बेलश तिर्की ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने किया। मौके पर जाकिर हुसैन, गुलजार अहमद, जॉर्ज एक्का, सनी टोप्पो, अमिताभ रंजन, किरण सांगा, संतोष पाठक, जीतेंद्र सिंह, राजेश सिंह मिंटू, शिव उरांव, अर्चना मिश्रा, रीता चौधरी, पूर्णिमा सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।
कांग्रेस सत्ता में आयी, तो पारा शिक्षक होंगे स्थायी : डॉ अजय
Previous Articleपारा शिक्षक कर रहे हैं गुंडागर्दी, करेंगे बर्खास्त : रघुवर
Next Article झारखंड की राजनीति गरम, सत्ता पक्ष के विधायक नरम
Related Posts
Add A Comment