Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पारा शिक्षकों ने परिवार संग दी गिरफ्तारी, कल से होगी कार्रवाई
    Breaking News

    पारा शिक्षकों ने परिवार संग दी गिरफ्तारी, कल से होगी कार्रवाई

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के हजारों पारा शिक्षक सेवा नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। लाठीचार्ज और गिरफ्तारी विरोध में पारा शिक्षकों ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न थानों में परिवार संग गिरफ्तारी दी। रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, गुमला, हजारीबाग और कोडरमा समेत अन्य जिलों के थानों में सैंकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक पूरे परिवार के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के आह्वान शिक्षकों ने गिरफ्तारी अभियान चलाया। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बजरंग प्रसाद, ऋषिकेश पाठक एवं संजय दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य भर में गिरफ्तारी अभियान चला। लेकिन अभी तक कहीं से गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। लगभग सभी जगह थाने से ही पारा शिक्षकों को वापस कर दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पारा शिक्षक थाना परिसर में ही नारेबाजी प्रदर्शन करते रहे।

    पलामू में गिरफ्तारी अभियान कल
    वहीं, पलामू में पारा शिक्षक 22 नवंबर को गिरफ्तारी अभियान चलायेंगे। वे इस दिन परिजनों संग थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।

    कहां कितनी गिरफ्तारी
    पतरातू-401
    इटखोरी-288
    विशुनपुर-168
    कोडरमा-1000
    पूर्वी सिंहभूम-484
    प. सिंहभूम-1742
    चतरा-170
    गिरिडीह-5000
    गुमला-672
    रामगढ़-90
    लोहदगा-140
    हजारीबाग-401
    टंडवा-301
    कल से सरकार करेगी कार्रवाई
    रांची। राज्य सरकार गुरुवार से कार्रवाई शुरू करेगी। मंगलवार को सरकार की ओर से दिये गये अल्टीमेटम की अवधि खत्म हो गयी। सरकार ने पारा शिक्षकों को 20 नवंबर तक काम पर लौट आने को कहा था। आश्वस्त किया था कि उनके मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि की जा रही है। परंतु पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग पर अड़े हैं। इधर सरकार भी मामले में सख्त है। सरकार ने प्रभावित स्कूलों में योग्य शिक्षकों का डेपुटेशन शुरू कर दिया है। गुरुवार से हड़ताली शिक्षकों की बर्खास्तगी शुरू होगी। वहीं शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू किये जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार विभाग ने नयी नियुक्ति के लिए 50 हजार योग्य शिक्षकों का पैनल तैयार कर लिया है। तमाम विपक्षी दल पारा शिक्षकों के समर्थन में आंदोलन के कार्यक्रम चला रहे हैं। इससे पारा शिक्षकों का उत्साह बढ़ा हुआ है और उन्होंने काम पर लौटने से इनकार कर दिया है।

    कल से होगी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलोक वर्मा की याचिका पर सुनवाई टली, अब 29 को
    Next Article राजनीति के फील्ड में खूब लड़ी झारखंड की मर्दानी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version