Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजनीति के फील्ड में खूब लड़ी झारखंड की मर्दानी
    Breaking News

    राजनीति के फील्ड में खूब लड़ी झारखंड की मर्दानी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 21, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। वर्ष 2000 में 15 नवंबर को झारखंड बिहार से अलग अपने अस्तित्व में आया। जिस समय यह राज्य बिहार से अलग हुआ उस समय महिला विधायकों की संख्या मात्र चार थी। समय के साथ इनकी संख्या में लगातार इजाफा ही हुआ है। चार से यह संख्या बढ़कर पांच, आठ और अब 11 हो गयी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 18 वर्ष की अल्पायु में झारखंड विधानसभा ने अबतक दो महिला विधायकों को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किया है और 22 नवंबर को एक और महिला विधायक को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा। अलग राज्य बनने के बाद पहली झारखंड विधानसभा की बात करें तो 81 विधायकों में से मात्र चार महिला विधायक थी। उस समय झारखंड विधानसभा में आधी आबादी की आवाज राजद की अन्नपूर्णा देवी, झामुमो की सुशीला हांसदा, जोबा मांझी और मेनका सरदार ने बुलंद करने का काम किया था।

    दूसरी विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर पांच हुई और इस बार मेनका सरदार को जहां हार का सामना करना पड़ा वहीं कुंती सिंह, अपर्णा सेन गुप्ता ने विधानसभा में इंट्री मारी। तीसरी विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी। प्रतिशत के हिसाब से देखा जाय तो झारखंड विधानसभा में सबसे ज्यादा महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व इस बार हुआ जो दस प्रतिशत था। इस बार मेनका सरदार ने वापसी की तो पहली बार विधानसभा में गीता कोड़ा, गीताश्री उरांव, बिमला प्रधान, सीता सोरेन और सुधा चौधरी जीतकर आयी। चौथी विधानसभा में तो महिला विधायकों ने दस के आंकड़े को पार कर दिया। इस बार विधानसभा में 11 महिला विधायक हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में नौ महिला जीतकर आयी थी और बाद में हुए उपचुनाव में दो महिला जीतकर आयी।

    चौथी विधानसभा में लुईस मरांडी, गंगोत्री कुजूर, नीरा यादव, सीमा महतो, बबिता देवी, निर्मला देवी पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। इनमे से कई ऐसी विधायक हैं जिहोनें झारखंड की राजनीति के दिग्गजों को परस्त करने का काम किया है।

    लुईस मरांडी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धूल चटाने का काम किया वहीँ गंगोत्री कुजूर ने पूर्व शिक्षा मंत्री बंधू तिर्की को हराया। नीरा यादव ने कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी के वर्चस्व को समाप्त किया तो सीमा महतो ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को परास्त किया। झारखंड की राजनीति में जब भी आधी आबादी को मौका मिला उसने जबरदस्त धमाका किया। लोकसभा के लिए भी जब-जब झारखंड से आधी आबादी को मौका मिला उसने जीत का परचम लहराया है। बात धनबाद की रीता वर्मा की करें या आभा महतो की या फिर सुमन महतो की, इन्हें मौका मिला तो जीत का सेहरा अपने सिर बंधवाने का काम किया। रीता वर्मा तो तीन टर्म तक सांसद रहीं।

    राजनीतिक में महिलाओं का जोर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपारा शिक्षकों ने परिवार संग दी गिरफ्तारी, कल से होगी कार्रवाई
    Next Article बकोरिया कांडः सीबीआइ ने दर्ज की प्राथमिकी, दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच करेगी जांच
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version