Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पछता रही कांग्रेस-मधु को कोड़ा क्यों मारा!
    Top Story

    पछता रही कांग्रेस-मधु को कोड़ा क्यों मारा!

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के अचानक मधु कोड़ा के प्रति दिल पसीजने के दो ही कारण हो सकते हैं। पहला यह कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को झेलने के बाद भी कोल्हान में मधु कोड़ा की राजनीतिक धरातल कमजोर नहीं हुई है। वह आज भी वहां की जनता के दिलों में राज कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण ही कांग्रेस कोल्हान से जमींदोज हो गयी है। दूसरा 4000 करोड़ के घोटाले का आरोप आहिस्ता-आहिस्ता कमजोर पड़ रहा है।

    उस आरोप की सच्चाई पर से परदा उठने लगा है। लोगों को लगने लगा है कि उस आरोप में मधु कोड़ा को अकेले बलि का बकरा बनाया गया। जनता इसी नाइंसाफी के कारण आज भी मधु कोड़ा परिवार के साथ पूरी मजबूती से जुटी हुई है। कारण चाहे जो भी, लेकिन अब यह सच्चाई है कि पहले पत्नी गीता कोड़ा, फिर मधु कोड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अपनी पार्टी का भी विलय कांग्रेस में कर दिया है। इसे लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस सफाई देती फिर रही है कि कोड़ा की पार्टी का विलय हुआ है, कोड़ा का नहीं। कभी उसके नेता यह भी कहते हैं कि कोड़ा के आने से कोल्हान में पार्टी मजबूत होगी।

    बताते चलें कि मधु कोड़ा निर्दलीय विधायक रहते हुए वर्ष 2006 में कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। वह 14 नवंबर 2006 से 2008 यानी दो साल तक मुख्यमंत्री रहे। बाद में 2009 में वह सिंहभूम से अपनी पार्टी जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गये। वर्ष 2009 में ही उन्हें कोयला घोटाला में जेल जाना पड़ा। तब उनकी पत्नी गीता कोड़ा पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीतीं। गीता कोड़ा अभी भी जगन्नाथपुर से विधायक हैं। वहीं मधु कोड़ा 2014 का लोकसभा चुनाव हार गये थे।

    इधर, कांग्रेस ने मधु कोड़ा को पार्टी में शामिल करा कर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों को मैसेज दिया है। झारखंड में राजनीतिक रूप से चार हिस्से हैं। एक संथालपरगना, दूसरा छोटानागपुर, तीसरा कोल्हान का और चौथा बिहार से लगते इलाकों का। इनमें कोल्हान के इलाके में हो आदिवासियों की मजबूत स्थिति है, जिसके सबसे बड़े नेता मधु कोड़ा हैं।

    चाईबासा, जमशेदपुर आदि इस इलाके में आते हैं। पहले इस इलाके में भाजपा की मजबूत स्थिति थी, पर अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसमें अपनी पैठ बनायी। पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के उम्मीदवार दशरथ गागराई ने खरसावां से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को हरा दिया। यही नहीं, जेएमएम ने पूर्व आइएएस अधिकारी जेबी तुबिद को भी चाईबासा से पटकनी दे दी।

    मधु कोड़ा की मजबूत पकड़ के कारण ही भाजपा भी उन पर डोरा डाल रही थी। कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गीता कोड़ा का समर्थन भी लिया था। इसके बाद से इस चर्चा को बल मिला कि कोड़ा दंपति भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि इसके कुछ महीने के बाद इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कोड़ा दंपति ने कांग्रेस का दामन थामा।

    एक और बड़ी वजह लोग इसे भी मान रहे हैं कि शायद कांग्रेस को लगने लगा था कि उस वक्त सरकार में सबने मलाई खायी, लेकिन कोड़ा खाने के लिए मधु कोड़ा को अकेले छोड़ दिया गया। हर दल ने न सिर्फ किनारा कर लिया, बल्कि बयानों का कोड़ा लगातार चलाते रहे। बावजूद इसके मधु कोड़ा ने इन झंझावातों को झेला। उस वक्त देश ही नहीं, विदेश तक में मधु कोड़ा लूट कांड की चर्चा हुई। आज एक बार फिर मधु कोड़ा चर्चा में हैं। भले ही उस वक्त राजनीतिक दलों के सहयोगियों ने मधु कोड़ा को खलनायक बना दिया, लेकिन कोल्हान की जनता मधु कोड़ा को नायक मानती रही।

    वहां की जनता आज तक यह मानने को तैयार नहीं है कि मधु कोड़ा घोटालेबाज हैं। यही कारण है कि मधु कोड़ा की कोल्हान में मजबूत पकड़ हो गयी। इसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस ने अपना हाथ बढ़ाया। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि न्यायिक प्रक्रिया चाहे जो हो, लेकिन जनता की अदालत ने मधु कोड़ा को कभी भी अकेले गुनहगार नहीं माना। राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कोड़ा को गले लगाया। अब तो धीरे-धीरे जांच एजेंसी भी मधु कोड़ा के मामले में प्रमाण जुटा पाने में असमर्थ हो रही हैं। यही कारण है कि राजीव गांधी विद्युतीकरण में हुए घोटाले में मधु कोड़ा को संभवत: क्लीन चिट मिल गयी है। वहीं पॉल्यूशन बोर्ड के मामले में भी कोड़ा को राहत मिली है।

    निश्चित तौर पर चर्चा चाहे जो हो, लेकिन मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल हो जाने से कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है। इससे तालमेल होने की स्थिति में जेएमएम के मोलभाव करने की क्षमता कम होगी। पहले जेएमएम कांग्रेस को कमजोर बता कर इस इलाके में ज्यादा सीट झटकना चाहता था, पर अब उसे कांग्रेस के लिए ज्यादा सीटें छोड़नी होंगी। कोड़ा दंपति सिंहभूम और जमशेदपुर दोनों जिलों में असर डालेंगे। इस नये समीकरण के बाद भाजपा को भी अपने सबसे बड़े आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा को राजनीतिक तरजीह देनी ही होगी। ऐसा करके ही वह साझा विपक्ष का मुकाबला कर पायेगी। अगर विपक्ष का महागठबंधन नहीं बना और त्रिकोणात्मक लड़ाई हुई, तो भाजपा इसका फायदा भी उठा सकती है।

    मधु को कोड़ा क्यों मारा!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28 लाख किसानों को मोबाइल देगी सरकार: सीएम
    Next Article कुछ देशतोड़क शक्तियां लोगों को कर रहीं गुमराह: रघुवर
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version