Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»युवाओं ने दुनिया को अपनी तकनीक की शक्ति दिखाईः pm
    Breaking News

    युवाओं ने दुनिया को अपनी तकनीक की शक्ति दिखाईः pm

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 14, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिंगापुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर सिंगापुर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अाज आसियान समिट में भाग ले रहे हैं। सिंगापुर में फिनटेक फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने आज दुनिया को अपनी तकनीक की शक्ति दिखाई है, ये इवेंट इसी शक्ति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे यहां की-नोट भाषण देने का मौका मिला है। यहां से ही हमने रुपे कार्ड की शुरुआत की थी।

    पीएम ने कहा कि आधार और मोबाइल के माध्यम से हमने जन धन योजना शुरू की। तीन वर्षों में हमने 330 मिलियन नए बैंक खाते खोले हैं। मोदी ने कहा कि आज हमारे पास 100 करोड़ से अधिक लोगों की बायोमेट्रिक पहचान है, जिसे हम आधार कहते हैं। हमारे देश में आज आर्थिक क्रांति आ रही है, हमारे यहां 100 करोड़ से अधिक फोन लोगों के हाथ में हैं।

    भारतीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मोदी की दो दिन की यह यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री ली के न्योते पर भारत के प्रधानमंत्री सिंगापुर पहुंचे। भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि मोदी यहां आसियान नेताओं के साथ भारत-आसियान शिखर बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सुबह नाश्ते के समय होगी। मोदी 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) तथा क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) शिखर बैठक में भी हिस्सा लेंगे। आसियान समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में इस शिखर बैठक का आयोजन सिंगापुर कर रहा है।

    बयान में कहा गया है कि आसियान भारत बैठक में संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा का अवसर मिलेगा। इस यात्रा के दौरान मोदी की सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इन शिखर बैठकों के मौके पर प्रधानमंत्री की कई अन्य नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें होंगी। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के उपराष्ट्रपति पेंस के साथ 14 नवंबर को द्विपक्षीय बैठक होगी।

    भारत में आयेगी आर्थिक क्रांति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथरूर बोले- नेहरू की वजह से आज एक चायवाला बना PM, बाद में दी सफाई
    Next Article छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, 4 जवानों समेत 6 घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version