फ्लोरिडा ; फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी।

डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version